एक्सप्लोरर

MP Poster War: ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल के बाहर कांग्रेस ने लगवाया पोस्टर, जानिए किस नेता को क्या बताया है

Gwalior News: इस पोस्टर को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने कहा कि सिंधिया परिवार ने पहले रानी लक्ष्मीबाई को धोखा दिया और फिर कांग्रेस को.

Gwalior:  ग्वालियर (Gwalior) में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. शहर के फूलबाग क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP Leader Jyotiraditya Scindia) के महल जय विलास पैलेस के सामने एक विवादित पोस्टर लगाए जाने से हड़कंप मच गया है. पोस्टर में बीजेपी (BJP) नेता सिंधिया को कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) की पीठ में खंजर घोंपते दिखाया गया है. पोस्टर पर लिखा है, 'गद्दारी से नाता है छूरा घोंपना आता है.'

पोस्टर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया गया गद्दार

पोस्टर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे और गले में डले बीजेपी के अंगवस्त्र को छुपाया गया है. विवादित पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह खंजर घोंपने वाले हाथों पर तीर चलाते हुए दिखाए गए हैं. पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और दिग्विजय सिंह के लिए लिखा है, 'वफादारी से नाता है तीर चलाना आता है'. इस पोस्टर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को संजीवनी लाते हुए हनुमान जी के रूप में दिखाया गया है. 

सिंधिया परिवार का गद्दारी से पुराना नाता

पोस्टर के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस से गद्दारी की है. यह भी बताया गया है कि गद्दारी का सिंधिया परिवार से पुराना नाता है. इस बैनर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने सिंधिया के जय विलास पैलेस के ठीक बाहर लगवाया गया है.

राजावत ने कहा कि सिंधिया परिवार आदिकाल से गद्दारी करता आ रहा है. पहले उसने रानी लक्ष्मीबाई के साथ गद्दारी की और फिर कांग्रेस से. ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उन्होंने कहा कि वह पहले कमलनाथ के विश्वासपात्र बने और फिर उन्हीं की पीठ में छूरा घोप दिया. उन्होंने 1 लाख कांग्रेसियों के साथ गद्दारी की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह पोस्टर में दिखाया गया है कि कांग्रेस के बड़े नेता तीर चला रहे हैं, उससे गद्दार का हाथ कटकर गिर जाएगा. उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे सिंधिया

बता दें कि करीब 18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2020 की शुरुआत में पार्टी छोड़ दी थी और करीब दो दर्जन विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने पहले उन्हें राज्य सभा भेजा और बाद में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद से नवाजा गया. 

यह भी पढ़ें:

MP Police Weapon Upgradation: आधुनिक हथियारों से जल्द लैस होगी मध्य प्रदेश पुलिस, सरकार कर रही है खास तैयारी

Corona Death Update: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बोले- WHO का दावा बेबुनियाद, राहुल गांधी के आरोप पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget