एक्सप्लोरर

एमपी में 'गद्दार' वाले पोस्टर पर सियासत गरमाई, दिग्विजय सिंह के बयान पर विश्वास सारंग बोले- 'उन्होंने सनातन धर्म को...'

MP Politics: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़कर सनातन धर्म को बदनाम किया है.

MP News: मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को 'गद्दार' बताया गया है. राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Act) का विरोध करने के बाद से ही दिग्विजय सिंह की आलोचना हो रही है. इसे लेकर एमपी में दिग्विजय सिंह और सत्तारूढ़ BJP के बीच रविवार (13 अप्रैल) को एक वाकयुद्ध छिड़ गया.

दिग्विजय सिंह ने गुना में ऐसे पोस्टर सामने आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'गद्दार कौन?' इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि गद्दार तो वे BJP कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने ISI एजेंट के रूप में काम किया है. आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने एमपी के विभिन्न स्थानों से 2017 में जासूसी गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था.

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कथित रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दिग्विजय सिंह को ‘गद्दार’ के रूप में चित्रित करने वाले पोस्टर गुना और अन्य शहरों में लगाए. इन पोस्टर में राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करने के लिए दिग्विजय सिंह की आलोचना की गई.

'गद्दार' कहे जाने पर दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने 'एक्स' पर ‘ISI एजेंट के रूप में काम करने वाले’ कथित ‘बीजेपी कार्यकर्ताओं के नाम’ उजागर किए. उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान से अलग-अलग खातों में धन जुटाना, वॉयस ओवर के जरिए पाकिस्तानियों से बात करना. आप उन्हें क्या कहेंगे? गद्दार? जय सिया राम.’’

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म को किया बदनाम- विश्वास सारंग
दूसरी ओर, बीजेपी नेता और एमपी के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए उन्हें सनसनीखेज बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़कर सनातन धर्म को बदनाम किया है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमेशा देश को तोड़ने की कोशिश की है और बिना तथ्यों के आरोप लगाए हैं.

सारंग ने दावा किया कि दिग्विजय सिंह को निशाना बनाने वाले पोस्टर जनता ने लगाए हैं, न कि बीजेपी ने. इस विवाद ने एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के बीच की राजनीतिक खाई को और गहरा कर दिया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget