एक्सप्लोरर

Mahesh Parmar: 'शिप्रा नदी में गिर रहा नालों का गंदा पानी', उज्जैन के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने विरोध में लगाई डुबकी

Mahesh Parmar News: विधायक महेश परमार ने कहा कि शिप्र मां अशुद्ध हो रही हैं. सीएम ने शिप्रा मां को शुद्ध करने की शपथ ली थी. टिकट मिलने पर डुबकी लगाई थी. 600-1000 करोड़ खर्च हो गए पर शुद्ध नहीं कर पाए.

Mahesh Parmar Latest News: मध्य प्रदेश के तराना से विधायक और उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने कहा है कि शिप्रा नदी में नालों का गंदा पानी गिर रहा है, जिससे यह मैली हो रही है. 12 घंटे से ज्यादा समय से शिप्रा नदी में गंदा पानी मिल रहा है. इस पानी को कलेक्टर पीने लायक बता रहे हैं. इसके विरोध में महेश परमार ने शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और जल आचमन कर विरोध जताया. विधायक ने कहा कि ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है, हमारे गौरव और अस्तित्व की है.

महेश परमार ने कहा कि पिछले 20 साल से एमपी में और 10 साल से देश में बीजेपी की सरकार है. लगातार सालों से इनके उज्जैन में सांसद, विधायक और महापौर है. बीजेपी और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी ये स्थिति है कि फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है. बीजेपी के सांसद पिछले 5 साल में यहां एक भी नहीं आए हैं. धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां हैं? 40-50 लाख इंदौर वासियों का मल मूत्र रोज इसमें मिलता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahesh Parmar (@mla_mahesh_parmar)

विधायक महेश परमार ने कहा कि उज्जैन परमार कह रहे हैं कि पीने के पानी की पाइप लाइन फूटी है. वे बीजेपी के एजेंट बन गए हैं. विधायक ने कहा कि सांसद अनिल फिरोजिया का विकास दिख रहा है. वे बड़ी बड़ी बातें करते हैं, 5 लाख पार (वोट से जीत का दावा), भगवान महाकाल और मां शिप्र उन्हें शिप्रा से पार कर देंगे.

ओवरफ्लो हुए चैंबर
बता दें शाम 6.30 बजे रामघाट क्षेत्र सिंह द्वार के पास पीएचई की 750 एमएम की मेन राइजिंग पाइप लाइन लीकेज हो गई थी. तेजी से बहे पानी से 1600 एमएम की सीवरेज पाइप लाइन के चैंबर ओवरफ्लो हो गए, तब से ही शिप्रा नदी में लगातार गंदा पानी मिल रहा है. 

शिप्रा को शुद्ध नहीं कर पाए सनातन की बात करने वाले
महेश परमार ने कहा कि शिप्र मां अशुद्ध हो रही हैं. मुख्यमंत्री शिप्रा मां को शुद्ध करने की शपथ ली थी. टिकट मिलने पर डुबकी लगाई थी. 600-1000 करोड़ खर्च हो गए. बात सनातन, महाकाल और प्रभु श्री राम की करते हैं, मां शिप्रा को शुद्ध नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ सरकार थी, तब शनिचरी अमावस्या के स्नान के दिन गलती पर संभागायुक्त और कलेक्टर को हटाया था, कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की थी. मुख्यमंत्री दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाइए.

कलेक्टर की करेंगे शिकायत
इधर उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह की ओर से प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि पानी गंभीर नदी की पाइप लाइन का है. इस पर विधायक महेश परमार ने कलेक्टर नीरज सिंह की शिकायत निर्वाचन आयोग से करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: चुनावी शोर थमने से पहले BJP ने लगाया दमखम, खजुराहो और रीवा में जेपी नड्डा की बैक टू बैक सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget