एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को बताया 'शिलान्यास मंत्री', MP को घोटाला प्रदेश बनाने का आरोप लगाया

MP Election 2023 News: कमलनाथ ने कहा, शिवराज ने महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया और माताओं-बहनों को उत्पीड़न दिया. कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़वानी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी.

Barwani News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Ex CM Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की घोषणाओं पर उन्हें शिलान्यास मंत्री की संज्ञा दे डाली है. कमलनाथ ने तंज कसा है कि वे हर 10 माह में एक लाख रोजगार देने की घोषणा करते हैं. उन्होंने कहा,''मैं तो कहता हूं कि अतिथि शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों के खाली पड़े पद भर लो.'' बड़वानी में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई बातें कहीं. 

बडवानी के लिए कांग्रेस ने क्या किया

बड़वानी के देश के सबसे पिछड़े जिले के तौर पर पहचान होने का जिक्र करते हुए कहा कि 18 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, यहां नौजवान खड़े हैं, हमारी माता-बहनें खड़ी हैं, हमारे किसान भाई खड़े हैं, आज क्या हालात है हमारे प्रदेश का, यह बड़ी चिंता का विषय है. जब 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी, नर्मदा सिंचाई योजना के तहत मैंने बड़वानी के लिए 1,100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी, लेकिन, शिवराज सिंह ने 18 साल में प्रदेश को चौपट राज बना दिया है. चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट उद्योग व्यवस्था, चौपट सुरक्षा व्यवस्था, चौपट राशन व्यवस्था और यह चौपट सरकार है.

कमलनाथ ने आगे कहा, सरपंच धक्के खा रहा है. प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है, जहां अस्पताल है वहां डॉक्टर नहीं, खंभे हैं तार नहीं, तार है बिजली नहीं, स्कूल है शिक्षक नहीं, पीने के लिए अच्छा पानी नहीं, सड़कें नहीं, कॉलेज है पर हॉस्टल नहीं, सबसे कम हॉस्टल बड़वानी जिले में हैं, जो हॉस्टल थे वह भी बंद कर दिए हैं. यह हालात है प्रदेश का.

बीजेपी से पूछा मध्य प्रदेश को क्या दिया

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा, शिवराज ने प्रदेश को महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया और माताओं-बहनों को उत्पीड़न दिया. कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़वानी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी, सड़कें भी मिलेंगी, पानी भी मिलेगा और नहरें भी बनेंगी.राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने कहा, समय आ गया है. आपको तय करना है कि भविष्य कैसे सुरक्षित रखना है. गैस सिलेंडर 500 में दूंगा, 15 सौ रुपए महिलाओं को देंगे, किसान कर्ज फिर से माफ होगा.

कमलनाथ ने कहा, शिवराज सिंह जी घोषणा करते हैं, हर 10 महीने में एक लाख लोगों को रोजगार का लाभ मिलेगा. मैं तो शिवराज सिंह से कहता हूं आप तो अतिथि शिक्षक, संविदा के खाली पदों को ही भर दीजिए. नौजवानों आपको एक बात समझनी है, हमारे बुजुर्गों की दुनिया को छोड़ दें, अब आपकी दुनिया कुछ और है. हमारे बुजुर्गों ने तो बिना बिजली, बिना सड़कों के जीवन काटा. बीजेपी में भर्ती निकलती है, आवेदन कोई करता है, परीक्षा दूसरा देता है, नौकरी तीसरा करता है और वेतन लेता है चौथा. कहां घोटाला नहीं. यह तो घोटाला प्रदेश बना दिया शिवराज सिंह ने. आपके साथ खिलवाड़ किया गया है.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा का हाल, यहां 20 साल से चौखट पर खड़ी है कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget