एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: उमर अब्दुल्ला के इमोशनल भाषण पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 'उन आतंकवादियों से लड़ेंगे जो...'

Digvijaya Singh On Omar Abdullah Speech: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला के भाषण के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा ये असली कश्मीरियत है.

Omar Abdullah Speech: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक भावुक भाषण दिया. उमर अब्दुल्ला ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे भारत को झकझोरने वाला है.

इस भाषण पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उनकी सराहना की है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उमर अब्दुल्ला की तारीफ करते हुए लिखा, "थैंक्यू उमर अब्दुल्ला, इस संकट के दौर में आपने जो भावनात्मक और प्रशंसनीय राजनीति का परिचय दिया है, उसके लिए धन्यवाद. मैं आम कश्मीरी आवाम को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने असली कश्मीरियत को दर्शाया है, जिस पर हम सभी गर्व करते हैं."

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा, "उन आतंकवादियों से हम सभी भारतीय एकजुट होकर लड़ेंगे, जो भारत के दुश्मनों के इशारे पर काम कर रहे हैं. कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा, जो शेख साहब और पंडित जवाहरलाल नेहरू का सपना था."

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा था?
अपने भाषण में उमर अब्दुल्ला ने कहा, "स्पीकर साहब, उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक, देश का हर कोना इस हमले से प्रभावित हुआ है. यह सच है कि यह पहला हमला नहीं है, लेकिन 21 साल बाद बैसरन में इस पैमाने का हमला हुआ है. मैं नहीं जानता कि पीड़ित परिवारों से माफी कैसे मांगूं. मेजबान होने के नाते मेरी जिम्मेदारी थी कि पर्यटकों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाऊं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका."

उन्होंने आगे कहा, "यह हमला हमारे भीतर गहरा आघात छोड़ गया है. हम सोचते थे कि इस तरह के हमले अब हमारे अतीत का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य से बैसरन की घटना ने हमें फिर से झकझोर दिया. आज हम सोचने लगे हैं कि अगला हमला कहां होगा." उमर अब्दुल्ला ने राज्य के दर्जे की मांग पर भी अपनी भावनाएं साफ कीं. उन्होंने कहा, "आज के दिन मैं राज्य के दर्जे की मांग नहीं करूंगा. मैं किस मुंह से जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे की मांग कर सकता हूं? अगर मैंने आज स्टेटहुड की मांग की तो मुझ पर लानत है."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget