एक्सप्लोरर

MP Politics: पांच गांरटियों पर होमवर्क करने में जुटी कांग्रेस, मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में पूरे होंगे ये वादे

MP News: कांग्रेस का MP में सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये महीना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन बहाली, किसानों की कर्जमाफी, 100 यूनिट फ्री बिजली और 200 यूनिट तक का बिल आधा करने का वादा.

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को जबलपुर से कांग्रेस (Congress) के चुनाव अभियान का शंखनाद किया. इसके बाद कांग्रेस एक्टिव हो गई है. प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता से पांच गारंटी (Five Guarantee of Congress) पूरी करने का वादा किया. इनमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, किसानों की कर्जमाफी और आम जनता के लिए 100 यूनिट तक फ्री बिजली और 200 यूनिट तक का बिल आधा करना शामिल है. 

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना

इन पांच गारंटी पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राजेंद्र कुमार सिंह, सुरेश पचौरी और अन्य नेताओं से चर्चा की. इस दौरान यह बात सामने आई कि 'नारी सम्मान योजना' के आवेदन भरवाए जाने के काम में और तेजी लाई जाए.सूत्रों के मुताबिक अब तक कांग्रेस विधायकों और बड़े नेताओं ने लोगों के घर-घर पहुंचकर 56 लाख आवेदन भरवाए हैं. कांग्रेस अपने वचन पत्र को अंतिम रूप दे रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में ही 10 जून को कहा था कि लाडली बहना योजना में मिलने वाले पैसे को एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया जा सकता है. इसके बाद से कांग्रेस नारी सम्मान योजना को लेकर और सचेत हो गई है. 

कांग्रेस बना रही है वचन पत्र

कांग्रेस ने वचन पत्र को तैयार करने की जिम्मेदारी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह को सौंपी है. वो इस बात का आकलन कर रहे हैं कि वचन पत्र में शामिल वादों को सरकार बनने पर कैसे पूरा किया जाएगा. इन योजनाओं पर कितना खर्च आएगा. प्रियंका गांधी ने सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में इन पांच गारंटी को पूरा करने का वादा किया है.इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस होमवर्क पहले ही कर ले रही है. 

ये भी पढ़ें

MP Election Survey: शिवराज को लगेगा झटका या कमलनाथ की होगी सत्ता में वापसी, ओपिनियन पोल में आए चौकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget