एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कम नहीं हो रहा है सर्दी का सितम, आज इन जिलों में चलेगी शीतलहर तो यहां पड़ेगा पाला

MP ka Mausam: मौसम विभाग के सोमवार को MP के ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में मध्यम से हल्का कोहरा रहा. वहीं श्योपुर, निवाड़ी, छतरपुर, दतिया, नीमच और रीवा जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहा.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम लगातार कड़ाके की ठंड (Severe Cold) का प्रकोप बना हुआ है. प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के लिए आज कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज तो कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.प्रदेश में सोमवार को सबसे कम तामपान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  

किस जिले में कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में मध्यम से हल्का कोहरा रहा. वहीं श्योपुर, निवाड़ी, छतरपुर, दतिया, नीमच और रीवा जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहा. वही छतरपुर, रीवा, और उमरिया जिलों में पाला पड़ा. वहीं छतरपुर, रीवा, उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, दतिया और बैतुल जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा. 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के सभी संभागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से विशेष तौर पर कम, उज्जैन और इंदौर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और प्रदेश के अन्य संभागों में सामान्य से काफी कम रहे. प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया. 

किस किस जिले में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने ग्वालियर और दतिया जिले में बहुत घना कोहरा, वहीं चंबल संभाह के छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में मध्यम से घना कोहरा और दतिया, भिंड, मुरैना, उमरिया और छतरपुर जिले में पाला पड़ने का ऑरेंज अलर्ट किया है. इसके अलावा चंबल संभाग, रीवा, सतना, जबलपुर, बालाघाट, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिले में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं अगर तापमान के पूर्वानुमान की बात करें तो राजधानी भोपाल का तापमान आठ से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाले इंदौर का तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबलपुर का तापमान छह से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. ग्वालियर का न्यूनतम तापमान पांच से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है. वहीं सतना का न्यूनतम तापमान सात से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today in MP: एमपी में पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, जानें- आज भोपाल, जबलपुर समेत प्रमुख शहरों में क्या है रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget