एक्सप्लोरर

MP News: संबल योजना को आज नए स्वरूप में शुरू करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानिए इस योजना में क्या हुआ है बदलाव

MP News: प्रमुख सचिव श्रम सचिन सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए संबल योजना में सहायता राशि देने का प्रावधान है.

सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को संबल योजना में 25 हजार 982 श्रमिक परिवारों को 551 करोड़ 16 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता और निर्माण श्रमिकों के 1036 परिवारों को 22 करोड़ 23 लाख रुपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे. इसके साथ ही वो योजना के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजना को और अधिक हितग्राही बनाने के लिए संबल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ भी करेंगे. इसका कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया जाएगा. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन

संबल योजना से और अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने योजना को नया स्वरूप देते हुए संबल 2.0 योजना शुरू की जा रही है. योजना में प्रदेश के तेन्दूपत्ता संग्राहक श्रमिकों को भी असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में सम्मिलित किया जाएगा. संबल 2.0 में आवेदन एमपी आनलाइन अथवा लोकसेवा केंद्रों के जरिए किए जाने और आवेदन की जानकारी श्रमिक के मोबाईल पर एसएमएस अथवा वॉट्सप पर देने का प्रावधान किया गया है. इस योजना में वे श्रमिक भी नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे, जो पहले अपात्र घोषित किये गये थे.

श्रमिकों को कितने की सहायता देती है सरकार

प्रमुख सचिव श्रम सचिन सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए संबल योजना में सहायता राशि देने का प्रावधान है. अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये और सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है. इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये और आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख व अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रुपये दिए जाते हैं. योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपये दिये जाते हैं, वही श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें

MP News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली जन जागरूकता रैली, जानिए मच्छर से होने वाली इस बीमारी के लक्षण क्या हैं

MP Covid Update: कोरोना का टीका लगवाने में आगे हैं मध्य प्रदेश के लोग, अब तक इतने लोगों को लग चुका है टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget