एक्सप्लोरर

MP News: CM शिवराज जबलपुर से जारी करेंगे 'लाडली बहना' की पहली किस्त, इस शहर को चुनने की यह है खास वजह

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक नई योजना की घोषणा कर रहे हैं. इसी क्रम में लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त जारी की जाएगी.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सवा करोड़ बहनों को एक हजार रुपये का 'शगुन' देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आज शनिवार को रथ पर सवार होकर जबलपुर (Jabalpur) के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचेंगे. यहां शाम 6 बजे सीएम शिवराज सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में करीब 1 हजार 250 करोड़ रुपये की राशि जमा करेंगे. बहनें रविवार से बैंक से इस राशि को निकाल कर खर्च कर सकेंगी. बता दें कि सीएम शिवराज का यह कार्यक्रम जबलपुर में ऐसे वक्त में हो रहा है जब सोमवार को इसी शहर में प्रियंका गांधी रैली कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेंगी.

इसी साल के अंत में होने जा रहे मध्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. योजना के तहत मध्य प्रदेश के तकरीबन आधे महिला वोटर्स को एक हजार रुपये महीना का आर्थिक लाभ मिलेगा. सरकार का दावा है कि जबलपुर और प्रदेश के लिए 10 जून की तारीख इतिहास में दर्ज हो जाएगी, जब महिला सशक्तिकरण की अब तक की सबसे बड़ी 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' में एक साथ प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी.

महिलाओं में भी दिख रहा है उत्साह
लाडली बहना योजना की पहली क़िस्त देने के लिए आयोजित इस समारोह को लेकर महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है. जिला प्रशासन ने समारोह को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने व्यापक तैयारियां की हैं. 10 जून को उत्सव के रूप में मनाने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम किये जाएंगे हैं. साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है. बहनों के हाथों में मेहंदी रचाई जा रही है और रंगोली डालकर बहनें अपने घर-आंगन को सजा रही हैं. बहनों के खाते में एक हजार रुपये की राशि भेजे जाने के बाद गांव-गांव और घर-घर दीप जलाए जाएंगे. 

रथ पर सवार होकर आएंगे सीएम शिवराज
इसके पहले सीएम समन्वय चौक से समारोह स्थल तक रथ पर सवार होकर आएंगे. करीब 200 मीटर लंबी इस रथ यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़ी लाडली बहनों द्वारा सीएम का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जाएगा. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में करीब 335 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे.

य़े भी पढ़ें- MPPSC-2020 Result: मुरैना के अजय गुप्त बने टॉपर, निधि भारद्वाज दूसरे और सिम्मी यादव तीसरे स्थान पर रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget