एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज के बेटे ने क्यों लिखा- 'बजरंगबली, माता-पिता को बुरी नजर से बचाना!'

MP Politics: मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह के एक वीडियो और फोटो को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा था, जिस पर मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है.

Shivraj Singh Chounan Son Tweet: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह के फोटो और वीडियो को लेकर कांग्रेस में सोशल मीडिया पर निशाना साधा था, जिसे लेकर शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है. उन्होंने लिखा है कि 'बजरंगबली, माता-पिता को बुरी नजर से बचाना.'

गौरतलब है कि 5 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) की शादी की सालगिरह थी, जिसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए शादी की सालगिरह की बधाई लिखी थी. इस वीडियो और फोटो लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा और बधाई दी. इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान के समीप उनकी पत्नी साधना सिंह खाना बनाती हुई दिखाई दे रही थी. इसी वीडियो को आधार बनाकर कांग्रेस ने तंज कसा था कांग्रेस की ओर से लिखा गया था कि "मामाजी, आपकी चूल्हा फूंकने की तकलीफ जल्द ही खत्म होने वाली है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ₹500 में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे". कांग्रेस के इस तंज का जवाब कार्तिकेय चौहान उन्हीं की भाषा में दिया है. कार्तिकेय चौहान ने लिखा है कि हर वक्त राजनीति नहीं होना चाहिए.

इन शब्दों में दिया कार्तिकेय चौहान ने जवाब
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान ने लिखा है कि- "मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रही, सुख और दु:ख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम, को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है.

'बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नज़र से बचाएं.'
इन शब्दों के साथ कार्तिकेय चौहान ने यह भी लिखा है कि पिताजी के लिए जनता की सेवा पहला करते हुए उनके पास परिवार के लिए कम समय मिलता है और जब भी वे कुछ पल साझा करते हैं तो कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए उसे निशाना बना लेती है.

शादी की सालगिरह पर सांझा किया था वीडियो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शादी को विवाह को 32 साल पूर्ण हो चुके हैं. इस मौके पर उन्होंने 5 मई को ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पत्नी के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शादी की सालगिरह और परिवार के कुछ सदस्यों के जन्मदिन मनाना कभी नहीं भूलते हैं लेकिन चुनावी साल होने की वजह से शिवराज सिंह चौहान की हर पोस्ट पर कांग्रेस की नजर रहती है.

यह भी पढ़ें: MP News: कोरोना वायरस की रफ्तार में आई कमी, पिछले 24 घंटे में नहीं मिला एक भी पॉजिटिव मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget