एक्सप्लोरर

MP Politics: सीएम शिवराज ने कहा- छिंदवाड़ा से करेंगे कांग्रेस और कमलनाथ का अंत, कांग्रेस नेता ने ऐसे दिया जवाब

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा के एक निजी होटल में संगठन की बैठक में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में कांग्रेस का राजनीतिक अंत भी गढ्ढा खोदकर गाड़ कर पूरा करेंगे.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दौरे के पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने छिंदवाड़ा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पार्टी के पदाधिकारियों की भी नब्ज टटोली. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री के सभास्थल की व्यवस्थाएं देखीं. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक भी ली.इसमें उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस (Congress) और कमलनाथ (Ex CM Kamal Nath) का राजनीतिक अंत भी गढ्ढा खोदकर गाड़ कर पूरा करेंगे.

बीजेपी पदाधिकारियों में भरा जोश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निजी होटल में  संगठन की बैठक में कहा कि संकल्प के साथ गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा का ऐतिहासिक दौरा करेंगे.उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में कांग्रेस का राजनीतिक अंत भी गढ्ढा खोदकर गाड़ कर पूरा करेंगे.शिवराज ने कहा कि 25 मार्च को छिंदवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम आनंद, उत्साह और उल्लास से भरा होगा. बड़ी संख्या में लोग आएंगे. जब अमित भाई जैसे रणनीतिक योद्धा आ रहे हैं तो लक्ष्य प्राप्त करना और भी आसान हो जाएगा. हम संकल्प के साथ अपने अपने वाहनों में अमित शाह के कार्यक्रम  पहुंचेंगे. विजय का विश्वास लेकर कांग्रेस का राजनीतिक अंत करने आएंगे. कमलनाथ का राजनीतिक अंत करने आएंगे. शिवराज ने कार्यकर्ताओ को कांग्रेस और कमलनाथ को गाड़ने का संकल्प दिलाया.उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी के महाविजय अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से होगी.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन से आनंद उत्सव और उमंग ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचने की अपील की.कोई ढोल बजाए कोई शंख फूके और ऐसा शंख फूकें कि कमलनाथ और कांग्रेस हिल जाए. इसके बाद जब तक जीत नहीं जाएंगे तब तक  चैन की सांस नहीं लेंगे.शिवराज ने कहा इस बार बीजेपी के महाविजय के अभियान का प्रारंभ छिंदवाड़ा से होगा. इससे कमलनाथ का राजनीतिक अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. 

कमलनाथ ने ट्वीट कर दिया जवाब
शविराज के इस बयान के बाद कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ''शिवराज जी,सुना है आपने छिंदवाड़ा में कहा कि आप मेरा अंत करना चाहते हैं.अंत तो एक दिन सबका होना है,कोई अमर होकर नहीं आया है.लेकिन मेरी तो एक ही इच्छा है कि जिस छिंदवाड़ा की पवित्र भूमि की मैं पिछले 44 साल से सेवा कर रहा हूं और जिस मध्य प्रदेश की माटी ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है,उसी की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर दूं.मैं आपकी इस दुर्भावना का बुरा नहीं मानता.महात्मा गांधी की कांग्रेस पार्टी ने मुझे यही संस्कार दिए हैं.लेकिन छिंदवाड़ा और मध्य प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि खरीद-फरोख्त की सत्ता ने आपको मदांध कर दिया है.विनाश काले,विपरीत बुद्धि.ईश्वर आपको दीर्घायु दे और सद्बुद्धि भी.''

ये भी पढ़ें

Bageshwar Dham: मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री ने आलोचकों को बताया 'धर्म विरोधी', पाखंड कहने वालों को दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget