एक्सप्लोरर

Kubeshwar Dham: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रद्द किया कुबेश्वर धाम का दौरा, सामने आई वजह

Kubeshwar Dham Sehore: सीहोर के नजदीक कुबेश्वर धाम में आज से रुद्राक्ष वितरण महोत्सव की शुरुआत हो गई है, यह महोत्सव 16 से 22 फरवरी तक चलेगा. महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है.

Kubeshwar Dham: सीहोर (Sehore) वाले पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) का प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को आशीर्वाद नहीं मिलेगा. दरअसल गुरुवार (16 फरवरी) से सीहोर के नजदीक कुबेश्वर धाम (Kubeshwar Dham) पर शुरू हुए रुद्राक्ष वितरण महोत्सव (Rudraksh Mahotsav) में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले थे, लेकिन महोत्सव में जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे पर सुबह से ही जाम की चपेट लग गया. बताया जा रहा है कि जाम की  वजह से सीएम को अपना दौरा कैंसिल करना पड़ा.

सीएम के दौरे को लेकर कर ली गई थीं सभी तैयारियां

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर महोत्सव स्थल पर सभी तैयारियां हो गई थीं. इछावर रोड पर  हेलीपेड बनाया गया था, साथ ही राजधानी भोपाल से सीएम की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले अफसर व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन इंदौर-भोपाल हाईवे पर बने जाम के हालातों के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना दौरा निरस्त करना पड़ा.

व्यवस्था बनाने में आ रही परेशानी

बता दें कि कुबेश्वर धाम पर आज से शुरू हुए सात दिवसीय आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ की वजह से यहां पुलिस व प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाए रखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुबेश्वर धाम पर आए श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त होने की वजह से आ रही हैं. श्रद्धालु यहां अपने परिजनों से बिछड़ रहे हैं. बच्चे व महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ने के बाद यहां रोते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस ऐसे भूले भटकों की हरसंभव मदद कर रही है.

16 से 22 फरवरी तक चलेगा आयोजन

सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक चितावलिया हेमा के कुबेश्वर धाम पर आज से सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सीहोर में करीब आठ हजार से अधिक श्रद्धालु आ पहुंचे. श्रद्धालुओं की अधिकता के चलते इंदौर-भोपाल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया है. बताया जा रहा है हाईवे पर 20 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा है. महोत्सव स्थल पर कई नेता पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. 18 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां पहुंच सकते हैं.

व्यवस्थाओं में लगे अन्य संगठन

बता दें कि कुबेश्वर धाम पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है. इसके अलावा कुबेश्वर धाम पर अनेक समिति, बजरंग दल, हिन्दू उत्सव समिति के कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाने में लगे हैं. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को रुद्राक्ष वितरण शुरू कर दिया था.

यह भी पढ़ें: Kubeshwar Dham: कुबेश्वरधाम के रास्ते में लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, बेकाबू भीड़, एक महिला की मौत, तीन लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget