एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनावी साल में CM शिवराज का एलान- इंदौर में बनेगा अहिल्या लोक, नेहरू स्टेडियम को लेकर दिया ये बयान

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. इस चुनावी साल में सीएम शिवराज सरकार की ओऱ से लगातार नई योजनाओं की घोषणाएं की जा रही हैं.

Indore Gaurav Diwas: चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) न केवल नई योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं बल्कि विकास कार्यों की भी घोषणा कर रहे हैं. इसी क्रम में सीएम शिवराज ने इंदौर (Indore) की शान नेहरू स्टेडियम का जीर्णोद्धार और नवनिर्माण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा. सीएम शिवराज ने यह बात इंदौर के गौरव दिवस के अवसर पर कही. 

सीएम शिवराज ने साथ ही कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर पूरे उत्साह से इंदौर गौरव दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सीएम शिवराज  मुख्य आतिथ्य में नेहरू स्टेडियम पहुंचे.आयोजन में प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान ने परफॉर्म किया. वहीं, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को इंदौर गौरव सम्मान दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है. इंदौर मध्य प्रदेश की धड़कन है. इंदौर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इंदौर के विकास में कोई कसर नहीं रखी जा रही है. यहां तेजी से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है.

स्वच्छ भारत सर्वे में इंदौर को फिर बनाना है अव्वल- सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर सोलर सिटी बने, इस दिशा में सभी मिलकर प्रयास करें. उन्होंने सोलर सिटी बनाए जाने के लिए नागरिकों को संकल्प भी दिलवाया. उन्होंने कहा कि इंदौर में अहिल्या लोक भी बनाया जाएगा.  इंदौर स्वच्छता में इस बार भी पूरे देश में अव्वल आए, इसके लिए और अधिक गंभीर प्रयासों की जरूरत है. इंदौर वासियों को चेताते हुए कहा कि यह ध्यान रखें कि कहीं चूक न हो जाए. सब सावधान रहें. सब मिलकर इंदौर को फिर से अव्वल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करें. स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्रांड है. इसे हर हाल में कायम रखा जाए. कार्यक्रम में  मंत्री तुलसीराम सिलावट भी पहुंचे और उन्होंने नेहरू स्टेडियम की जर्जर अवस्था का मुद्दा उठाते हुए इसके पुनर्निर्माण की मांग की. इस पर सीएम शिवराज इसकी मंजूरी तत्काल दे दी. 

ये भी पढ़ें: MP News: उत्तर से दक्षिण भारत की यात्रा का समय जल्द हो जाएगा कम, रेलवे कर रहा है बड़ी तैयारी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में भीषण गर्मी का कहर, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं, इन जिलों के लिए रेड- ऑरेंज अलर्ट जारी
MP में भीषण गर्मी का कहर, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं, इन जिलों के लिए रेड- ऑरेंज अलर्ट जारी
'पत्नी के जाने का नहीं है गम, कोर्ट में हंस रहा था आरोपी समर्थ', ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित का बड़ा दावा
'पत्नी के जाने का नहीं है गम, कोर्ट में हंस रहा था आरोपी समर्थ', ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित का बड़ा दावा
ट्विशा शर्मा केस: 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी समर्थ सिंह, पासपोर्ट होगा जब्त
ट्विशा शर्मा केस: 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी समर्थ सिंह, पासपोर्ट होगा जब्त
'भोपाल AIIMS में होगा ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम, समर्थ सिंह को बचाने वालों पर एक्शन', पुलिस कमिश्नर ने क्या-क्या बताया?
'भोपाल AIIMS में होगा ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम, समर्थ सिंह को बचाने वालों पर एक्शन', पुलिस कमिश्नर

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget