एक्सप्लोरर

MP News: तीर्थ स्थलों को लेकर सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा एलान, विपक्ष पर तंज करते हुए बोले 'राम मंदिर को लटकाए रखा'

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राज्य में तीर्थस्थलों को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने राज्य की विभिन्न जगहों को तीर्थस्थल के रूप में डेवलप करने की बात कही.

MP Latest News: मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के 4 दिवसीय विशेष सत्र का गुरुवार को समापन हो गया. मध्य प्रदेश विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश में तीर्थ स्थलों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान श्री कृष्ण के जहां-जहां पांव पड़े, लीलाएं रचीं, उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

सीएम मोहन यादव ने कहा ''मध्य प्रदेश के अंदर जहां-जहां भगवान कृष्ण के पांव पड़े हैं, जहां-जहां लीला रची है चाहे वो अपना उज्जैन जहां उन्होंने 64 कला विद्या सीखी, इंदौर के पास की वो पहाड़ी जहां परसुराम भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देते हैं वो सारे स्थान तीर्थ के रूप में डेवलप करेंगे ये हमारी सरकार का नियम है और हम इस सारी निर्णयों के लिए सरकार में आए हैं.''

बता दें मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के चार दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत 18 दिसंबर से हुई. विधानसभा सत्र में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई. सत्र के पहले दिन बीजेपी से सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व सांसद राकेश सिंह, रिति पाठक, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा सहित कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेताप्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित अन्य विधायक विधानसभा पहुंचे.

सीएम डॉ. यादव ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपकी सरकार में कई तरह से राम मंदिर को लटकाए रखा. हमारी सरकार 22 जनवरी को राम भक्तों का स्वागत करेगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि बीजेपी ने मजदूर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया. मैं पार्टी को धन्यवाद करता हूं.दुनिया की 7 पवित्रतम नगरी में से एक नगरी अवन्तिका है, हमारा सौभाग्य है कि ऐसी नगरी के हम निवासी हैं मैं वहां से आता हूं जिसका कभी अंत नहीं हुआ, ऐसी अवन्तिका नगरी के मील मजदूर परिवार के बालक को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Minister List: मोहन यादव की कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या CM के गृह जिले के विधायक बनेंगे मंत्री?

 

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget