एक्सप्लोरर

MP Cabinet Minister List: मोहन यादव की कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या CM के गृह जिले के विधायक बनेंगे मंत्री?

MP Cabinet Minister List: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन की एकमात्र घटिया विधानसभा सीट ऐसी है जहां से विधायक सतीश मालवीय दूसरी बार चुनाव जीते हैं, जबकि बाकी सभी सीटों पर पहली बार विधायक चुनकर आए हैं.

Madhya Pradesh Cabinet List: मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) को शपथ लिए हुए एक हफ्ता बीत चुका है. ऐसे में अब मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है. इस मंत्रिमंडल विस्तार में उज्जैन जिले के किसी विधायक का नाम शामिल होने की संभावना कम है. उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीट में से इस बार विधानसभा चुनाव में पांच पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि दो विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आईं हैं. 

नए मंत्रिमंडल को लेकर भोपाल से दिल्ली तक मंथन चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जगह मिल सकती है. इन्हीं सबके बीच कई जिले ऐसे भी हो सकते हैं, जहां से आने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में नेतृत्व न मिले. उज्जैन जिले को मुख्यमंत्री मिलने के बाद अब मंत्री मिलने की उम्मीद काफी कम दिख रही है. 

उज्जैन से ये नेता पहली बार बने हैं विधायक
उज्जैन जिले की एकमात्र घटिया विधानसभा सीट ऐसी है जहां से विधायक सतीश मालवीय दूसरी बार चुनाव जीते हैं, जबकि बाकी सभी सीटों पर पहली बार विधायक चुनकर आए हैं. खाचरोद सीट पर डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान, बड़नगर से जितेंद्र पंडिया और उज्जैन उत्तर से अनिल जैन पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं, जबकि मोहन यादव तीसरी बार विधायक बने हैं. मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव की ताजपोशी होने के बाद अब उज्जैन जिले से भारतीय जनता पार्टी शायद किसी विधायक को मंत्री बनाएं. 

'मंत्री किसे बनाना है यह शीर्ष नेतृत्व का फैसला'
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा इसका फैसला भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है. व्यक्तिगत रूप से उन्होंने यह जरूर कहा कि उज्जैन को इतना बड़ा पद मिल गया है तो फिर मंत्री पद की उम्मीद कम ही है. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन जो भी निर्णय लेगा वह उज्जैन के लिए ही नहीं प्रदेश के लिए भी उचित रहेगा. हालांकि, राजपाल सिंह सिसोदिया ने यह भी कहा कि पार्टी अलग रणनीति के तहत किसी को मंत्री भी बना दे, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल पर आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget