एक्सप्लोरर

MP: धार्मिक स्थलों पर तेज लाउडस्पीकर बजाने पर रोक को लेकर जानें लोगों का रिएक्शन, क्या बोले पंडित और मौलवी?

MP Politics: एमपी के नए सीएम मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक में लाउडस्पीकर को लेकर फैसला सुनाया गया, जिसको लेकर सीएम के गृह जिले में विरोध शुरू हो गया है. हालांकि कुछ लोग इस फैसले से सहमत भी हैं.

MP New Cabinet: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले फैसला लेते हुए धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का ऐलान कर दिया. इसे लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. मुख्यमंत्री के गृह नगर के कई लोग इस आदेश से सहमत है, जबकि कुछ लोग फैसले से असहमत हैं. कैबिनेट की पहली बैठक में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. हालांकि अभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए हैं लेकिन इस फैसले को लेकर क्रिया और प्रतिक्रिया दोनों ही सामने आ रही है.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित जगदीश गुरु का कहना है कि लाउडस्पीकर की आवाज कम होने का फैसला आया है, जबकि पंडित राजगुरु का कहना है कि लाउडस्पीकर नहीं हटाया जाना चाहिए. उनका यह भी कहना है कि आवाज भी कम नहीं होना चाहिए. महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भस्म आरती से लेकर चयन आरती तक सभी आरतियों के बारे में लाउडस्पीकर से जानकारी मिल जाती है. मंदिर के आसपास खड़े लोग भी मंत्रोच्चार के साथ आरती में सहभागिता करते हैं.

लाउडस्पीकर मामले पर रिएक्शन आया सामने

इसी तरह मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर भी मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. मस्जिद के मौलवी फैजुल्ला के मुताबिक राजनीतिक रैलियां और आम सभाओं से भी स्पीकर को हटाना चाहिए. उन्होंने यह कहा कि धार्मिक स्थल पर कई दशकों से लाउडस्पीकर लगे हुए हैं. दूसरी तरफ शब्बीर नाम एक व्यक्ति ने कहा कि आदेश बिल्कुल सही है. सरकार ने आम लोगों के हित में आदेश लिया है. उन्होंने अभी कहा कि आदेश के पालन में लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थल से हटना चाहिए.

मोहन यादव ने मंच से दी थी चेतावनी

उज्जैन के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मतदान से तीन दिन पहले मंच से चेतावनी दी थी कि साल 2018 में कांग्रेस की सरकार ने महाकालेश्वर मंदिर के लाउडस्पीकर बंद कर दिए थे. उन्होंने इस मामले में कांग्रेस नेताओं को जमीन में गाड़ने तक की धमकी दे डाली थी. लाउडस्पीकर की चेतावनी को लेकर कैबिनेट की पहली बैठक में असर भी देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: MP News: परासिया के कांग्रेस एमएलए की बहू ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस ने कमरे को किया सील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget