एक्सप्लोरर

MP Cabinet Meeting: महेश्वर में कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी को, सरकार के स्वागत की खास तैयारी, जनसभा भी आयोजित

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश की कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती के अवसर पर पहली बार महेश्वर में होगी. बैठक में महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना की घोषणा की जाएगी.

MP Cabinet Meeting 2025: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार की 24 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक महेश्वर में रखी गई है. लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर पहली बार महेश्वर में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में सरकार की ओर से कई सौगात दी जाएंगी. इतना ही नहीं, आमसभा का भी आयोजन किया गया है, जिसे लेकर महेश्वर में खास तौर पर सजावट की गई है.

महेश्वर मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है. यहां पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सदस्य बैठक आयोजित कर रहे हैं. इस बैठक में महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास होगा. यह परियोजना 982 करोड़ रुपये की है.  

परियोजना के जरिए इंदौर, धार और खरगोन जिले के 120 से ज्यादा गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. इस योजना के जरिए हजारों की संख्या में किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचेगा कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक को लेकर विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है. मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा मां नर्मदा का पूजन भी किया जाएगा. इसे लेकर अहिल्या घाट पर खास तौर पर रंगाई पुताई और सजावट की गई है.

आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम
मुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्री गणों के मनोरंजन के लिए खरगोन की आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा यहां पर प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों को भी परोसा जाएगा. 

मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित
कैबिनेट की बैठक के बाद महेश्वर में एक जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संबोधित करेंगे. इस जन सभा में महेश्वर और आसपास के क्षेत्र में होने वाले विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री द्वारा कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: MP Weather News: मध्य प्रदेश में जनवरी में ही आई गर्मी! यहां 30 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget