एक्सप्लोरर

मंदसौर-नीमच से झालावाड़ के बीच बनेगा नया फोरलेन, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बाबा रामदेव के पतंजलि आश्रम से सरकार ने एमओयू साइन किया है, जिसके तहत पतंजलि आश्रम द्वारा नीमच में औषधि फसलों की पैदावार की जाएगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन सहित आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी सौगात दी है. अब मंदसौर नीमच से झालावाड़ के बीच नया फोरलेन बनेगा. इसका लाभ आसपास के कई जिलों के लोगों को मिलने वाला है. मोहन यादव मंदसौर और नीमच में आयोजित मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीमच में कहा, मंदसौर और नीमच के औद्योगिक विकास को लेकर भी सरकार बड़े कदम उठा रही है. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की सौगात यहां के विद्यार्थियों के लिए भी काफी सुविधाजनक रहेगी. उन्होंने कहा, मंदसौर-नीमच के लिए सरकार काफी काम कर रही है, लेकिन इसी बीच रामपुर होते हुए झालावाड़ के लिए नए फोरलेन की मांग की गई थी. ऐसे में सरकार इस मांग को मंजूर करती है. 

नया फोरलेन बनने से इन जिलों को मिलेगा लाभ 
मंदसौर और झालावाड़ के बीच नया फोरलेन बनने से मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा. नीमच के अलावा मंदसौर में उद्घाटन का मुख्य कार्यक्रम रखा गया है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नीमच औषधि फसलों के लिए भी पूरे देश में मशहूर है. 

इसी के चलते बाबा रामदेव की पतंजलि से सरकार ने एमओयू साइन किया है, जिसके तहत पतंजलि आश्रम द्वारा नीमच में औषधि फसलों की पैदावार की जाएगी. वहीं मध्य प्रदेश में इसी साल से तीन नए मेडिकल कॉलेज खुले. इनमें मंदसौर, नीमच के अलावा सिवनी का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है. तीनों मेडिकल कॉलेज का औपचारिक उद्घाटन हो रहा है. इसी साल से इन तीनों महाविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई होगी.

ये भी पढ़ें: इंदौर: घर के बाहर रंगोली बना रहीं 2 लड़कियों को कार ने कुचला, एक की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget