एक्सप्लोरर

Bilaspur News: नायब तहसीलदार ने किसान से की ब्रांडेड शराब की डिमांड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिलासपुर के मस्तूरी तहसील में नायाब तहसीलदार रमेश कुमार पर शराब की डिमांड करने का आरोप लगा है. मस्तूरी तहसील का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कलेक्टर ने घटना की जांच करवाने का आश्वासन दिया है.

Bilaspur News: सरकार दावा करती है और प्रशासन ढोल पीटता है कि बिना रिश्वत के सभी काम हो रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है. इसका जीता जागता उदाहरण बिलासपुर जिले में देखने को मिला है. दरअसल, मस्तूरी तहसील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में नायब तहसीलदार कागज पर दस्तखत करने के बाद अंग्रेजी शराब की मांग कर रहा है. मामले की जानकारी जिला प्रशासन के पास भी पहुंची है. कलेक्टर ने घटना की जांच करवाने का आश्वासन दिया है. नायब तहसीलदार रमेश कुमार मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ है. 

नायब तहसीलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रमेश कुमार के कथित भ्रष्टाचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में काम कराने के बदले नायब तहसीलदार अंग्रेजी शराब की कीमत पूछकर लाने को कह रहे हैं. सरकारी कार्यालयों में बिना चढ़ावा दिए कोई काम नहीं होता. लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में रिश्वत के तौर पर किसान से पूछा जा रहा है या मांगा जा रहा है. बता दें कि किसान अपनी जमीन से संबंधित समस्या लेकर मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार के पास पहुंचा. रमेश कुमार काम के बदले किसान से अंग्रेजी शराब की कीमत पूछने लगे और साथ ही शराब की मांग की गई. किसी शख्स ने दोनों की बातचीत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Ujjain News: महाकाल के जलाधारी के पास बांधी गई 11 गलंतिका, जानिए इसके पीछे की यह रोचक वजह

कागज पर दस्तखत करने के बाद शराब मांगने का आरोप 

कल से सोशल मीडिया पर आया ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देने में लग गए हैं. कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के पास भी वीडियो का मामला पहुंचा है. उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. गौरतलब है कि दो दिन पहले चकरभाठा थाने में प्रधान आरक्षक पर आरोपियों को छोड़ने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा था. घटना की जांच के बाद एसएसपी ने प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया. अब इंतजार है कि जिला प्रशासन नायब तहसीलदार प्रकरण में कब एक्शन लेता है. 

MP News: कैदियों में पढ़ाई का जुनून जगा रही है इंदौर पुलिस, कराया जा रहा है ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget