एक्सप्लोरर

कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता नीभा की मौत, जानें वजह

Namibian Cheetah Died: नामीबिया से कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाई गई 8 वर्षीय चीता नाभा की चोटों के कारण मौत हो गई. वह बाड़े में शिकार के दौरान घायल हो गई थी.

नामीबिया से मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में स्थानांतरित की गई आठ वर्षीय नाभा नामक चीता की शनिवार को चोटों के कारण मौत हो गई.

चीता परियोजना के क्षेत्र निदेशक उत्तम शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘नाभा एक सप्ताह पहले, संभवतः अपने बाड़े के अंदर शिकार के प्रयास के दौरान बुरी तरह घायल हो गई थी. उसको ‘फ्रैक्चर’ के साथ-साथ अन्य चोटें भी थीं.’’

केएनपी में अब कितने चीते बचे

उन्होंने बताया कि उसका एक सप्ताह तक इलाज चला, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी.

नाभा की मौत के बाद, केएनपी में अब 26 चीते बचे हैं जिनमें नौ वयस्क (छह मादा और तीन नर) तथा केएनपी में जन्मे 17 शावक शामिल हैं. शर्मा ने बताया कि सभी चीते स्वस्थ और ठीक हैं. उन्होंने कहा कि केएनपी से गांधीसागर स्थानांतरित किए गए दो नर चीते भी ठीक हैं.

उन्होंने कहा कि केएनपी में 26 चीतों में से 16 जंगल में हैं और बहुत अच्छी हालत में हैं. शर्मा ने बताया कि इन चीतों ने अपने आवास के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठा लिया है और सह-शिकारियों के साथ रहना सीख लिया है तथा नियमित रूप से शिकार कर रहे हैं. सभी चीतों के लिए हाल ही में ‘एक्टो-पैरासाइटिक’ दवा का काम पूरा किया गया है.

निदेशक ने बताया कि दो मादा चीते, वीरा और निरवा, हाल ही में जन्मे अपने शावकों के साथ स्वस्थ और ठीक से हैं.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: घर के अंदर एक साथ 25 कोबरा सांप मिलने से मचा हड़कंप, देखें हैरान करने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget