एक्सप्लोरर

Kusama Nain Story: कभी फूलन देवी की तरह 15 मल्लाहों को एक साथ मारी थी गोली, अब जेल मे कराती हैं गीता का पाठ

चम्बल के बीहड़ की कुसमा नाइन से बड़े-बड़े डाकू खौफ खाते थे. डाकू फूलन देवी की तरह 15 मल्लाहों को एक साथ कतार में खड़ा कर गोली मारकर उनकी हत्या करने वाली कुसमा ने एक दिन खुद ही आत्मसमर्पन कर दिया.

Kusama Nain Story: चम्बल के बीहड़ में कई नामी और खूंखार डाकू हुए हैं. सभी की डाकू बनने की अपनी अलग-अलग कहानी है. ऐसी ही थी एक महिला डाकू कुसमा नाइन जो चम्बल आतंक का पर्याय थींं. कुसमा नाइन का जन्म उत्तर प्रदेश के जालौन के टिकरी गांव में हुआ था. पिता गांव के प्रधान थे तो कुसुमा को बचपन से कोई कमी नहीं थी. लाड-प्यार में पली-बढ़ी कुसमा थोड़ी बड़ी हुई तो स्कूल जाने लगी.13 वर्ष की उम्र में स्कूल के माधव नाम के लड़के से प्यार हो गया और प्यार के चलते ही कुसमा नाइन एक दिन माधव के साथ भाग गई.

कुसमा के भाग जाने के बाद कुसमा के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया और पुलिस कुसमा को दिल्ली से दस्तयाब कर ले आई. उसी दौरान माधव मल्लाह पर डकैती का मामला दर्ज हो गया. माधव मल्लाह का साथी विक्रम मल्लाह चम्बल का कुख्यात डकैत था. जब माधव मल्लाह पर डकैती का मामला दर्ज हुआ तो माधव अपने दोस्त विक्रम मल्लाह के पास चम्बल के बीहड़ में चला गया. माधव मल्लाह के जाने के बाद कुसमा के पिता ने कुसुमा की शादी केदार नाई के साथ कर दी. जब माधव को कुसमा की शादी का पता चला तो एक दिन माधव मल्लाह अपनी गैंग के साथ कुसमा के सुसराल पहुंच गया और कुसमा को अपहरण करके ले गया.

लालाराम से कर बैठी प्यार

माधव ने कुसुमा को अपनी गैंग में रखा. माधव मल्लाह के साथी को डाकू फूलन देवी का साथी भी माना जाता था, इस लिए कुसमा नाइन को फूलन देवी के दुश्मन डाकू लालाराम को ठिकाने लगाने का काम दिया गया और कुसमा को लालाराम की गैंग में भेजा दिया. कुसमा को लालाराम के साथ प्यार का नाटक कर उसे ठिकाने लगाने के लिए भेजा गया था. लेकिन कुसमा लालाराम से प्यार का नाटक करते-करते उससे हकीकत में प्यार में करने लगी. डाकू लालाराम ने कुसमा को हथियार चलाना सिखाया. धीरे-धीरे कुसमा हथियार चलाने में माहिर हो गई और लूट ,अपहरण और फिरौती की वारदातों को अकेले ही अंजाम देने लगी.


Kusama Nain Story: कभी फूलन देवी की तरह 15 मल्लाहों को एक साथ मारी थी गोली, अब जेल मे कराती हैं गीता का पाठ

कुसमा ने लालाराम की गैंग में अपनी खास जगह बना ली थी. इस दौरान लालाराम और कुसमा नाइन के प्यार के चर्चे बीहड़ में हर तरफ फैलने लगे थे. कुसमा का कहर चम्बल के बीहड़ में बढ़ता ही जा रहा था. लोग कुसमा के नाम से ही घबराने लगे थे. बताते हैं कि एक बार जालौन के एक गांव में कुसमा ने एक महिला और एक बच्चे को जिन्दा ही जला दिया था, उसके बाद कुसमा का खौफ बढ़ता ही चला गया. चम्बल के बड़े-बड़े डाकू कुसमा के नाम का खौफ खाने लगे. उधर फूलन देवी और डाकू विक्रम मल्लाह के प्रति कुसमा की नफरत बढ़ती गई और कुछ समय बाद कुसमा ने डाकू लालाराम के साथ मिलकर डाकू विक्रम मल्लाह और माधव मल्लाह को मुठभेड़ में मरवा दिया.

फूलन देवी की तरह 15 मल्लाहों को मारा 

1982 में डाकू फूलन देवी ने 22 ठाकुरों को गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद चम्बल के बीहड़ में एक ही नाम कुसमा नाइन का गूंजता था. लूट, डकैती और हत्याओं की कई घटनाओं को अंजाम देने वाली कुसमा किसी को जिंदा जला देती तो किसी की आंखे निकाल लेती थी. लेकिन कुसमा का नाम तभी सुर्खियों में आया जब कुसमा ने भी डाकू फूलन देवी की तरह 15 मल्लाहों को एक साथ कतार में खड़ा कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. डाकू कुसमा नाइन का कहर बढ़ता ही जा रहा था उसी दौरान कुसमा चम्बल के बीहड़ में फक्कड़ बाबा के गिरोह में चली गई. लालाराम के गिरोह को छोड़कर वह लालाराम से भी ताकतवर बन गई. कुसमा अब फक्कड़ बाबा के गिरोह में ही रहने लगी थी.


Kusama Nain Story: कभी फूलन देवी की तरह 15 मल्लाहों को एक साथ मारी थी गोली, अब जेल मे कराती हैं गीता का पाठ

आत्मसमर्पण किया कुसमा नाइन ने 

कहा जाता है कि कुसमा नाइन ने एक रिटायर्ड ADG हरदेव आदर्श शर्मा का अपहरण किया और उससे 50 लाख की फिरौती मांगी थी, लेकिन उसके ने फिरौती की राशि नहीं दी तो कुसमा ने उसे गोली मारकर नहर में बहा दिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने कुसमा पर 35 हजार का इनाम रखा था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई. चम्बल के बीहड़ में फक्कड़ बाबा रहता था तो डकैत की हत्या करता था लेकिन उतना ही उसका ध्यान अध्यात्म में भी था. पूजा-पाठ और भक्ति भाव में आगे रहता था. चम्बल के कई डाकू फक्कड़ बाबा को गुरु मानते थे. फक्कड़ बाबा के संपर्क में आने के बाद कुसमा का भी ध्यान भक्ति भाव में लगने लगा.

जब कई वर्षों से बीहड़ में रहने के बाद उसका मन चम्बल के बीहड़ से उचट गया तो कुसमा ने फक्कड़ बाबा की पूरी गैंग के साथ वर्ष 2004 में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने कुसमा नाइन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. बता दें कि कुसमा नाइन इस वक्त भी जेल में है और जेल में रहकर वह अन्य कैदियों को गीता और रामायण का पाठ कराती है. चम्बल के बीहड़ की खूंखार कुसमा अब बिलकुल बदल चुकी है.

ये भी पढ़ें: MP News: कौन हैं लहरी बाई जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हुए मुरीद, जानें मिलेट्स संरक्षण के लिए क्या किया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget