एक्सप्लोरर

Maa Chamunda Temple: सपने में आई मां चामुंडा तो युवक ने घर को बना दिया मंदिर, अब हर कोई कर रहा तारीफ

Maa Chamunda Temple : मुकाम मंडलोई ने बताया एक दिन सपना आया और माता रानी ने कहा तुम मेरा मंदिर बनावाओ. इसके बाद मंडलोई ने अपने पास की पूंजी और कुछ रुपये उधार लेकर मां चामुंडा का भव्य मंदिर बनवा दिया.

Madhya Latest News: मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल के जिले में दुर्गा मां के एक भक्त ने नवरात्रि के दौरान एक अटूट मिसाल पेश की है. मां के इस भक्त ने दो-चार लाख नहीं बल्कि 25 लाख रुपये का खर्च कर अपने घर को ही माता के मंदिर के रूप में परिवर्तित कर दिया. मां के प्रति समर्पण को देखते हुए अब सभी गांव वालों ने इस भक्त और उसकी अटूट भक्ति का गुणगान कर रहे हैं. 

एमपी के आदिवासी अंचल के सुदूर जिले अलीराजपुर के गांव में मातारानी के लिए अटूट विश्वास और समर्पण रखने वाले भक्त मुकाम मंडलोई ने अपने बचत के पैसों से मां का भव्य मंदिर बनवा दिया. माता के भक्त ने अपनी सारी जमा पूंजी को इकठ्ठा कर करीब 25 लाख रुपये से अपने घर को ही मंदिर के रूप में परिवर्तित कर दिया. अब मुकाम मंडलोई ने मां चामुंडा के स्वरूप और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की है.

सपने में मां चामुंडा ने दिए थे दर्शन
मुकाम मंडलोई कहते हैं कि उन्हें एक दिन सपना आया और मातारानी ने दर्शन दिए. मातारानी ने उन्हें सपने में कहा कि तुम मेरा मंदिर बनावाओ. मंडलोई ने धान की फसल से जो पैसे मिले उससे और अपने पास की पूंजी और कुछ रुपये उधार लेकर मातारानी का भव्य मंदिर बनवा दिया. मंडलोई कहते हैं कि देवी चामुंडा के आदेश के बाद उन्हें इस मंदिर को बनाने की प्रेरणा मिली.

मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु
मुकाम मंडलोई की आस्था के आगे सब नतमस्तक हैं. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर माता के दर्शन कर रहे हैं. आपको बता दें कि मंडलोई का खुद का घर झोपड़ी नुमा है, उसकी उन्होंने अब तक मरम्मत नहीं करवाई. वहीं उन्होंने अपने ही एक घर को माता का भव्य मंदिर बना दिया, जिसकी अब सब तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के BJP में नहीं आने की बताई वजह, कांग्रेस को लेकर किया बड़ा दावा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget