एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result 2022: मध्य प्रदेश में सीबीएसई के 12वीं का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा, इस साल 50 हजार से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

MP News: जबलपुर में 12वीं सीबीएसई में सफल विद्यार्थी जश्न मनाने में जुट गए हैं. डीपीएस में कामर्स में इंजला खान को 98.6 फीसद अंक और अंक गणित-विज्ञान संकाय में मेघल पटेल को 98.2 प्रतिशत अंक मिले हैं. 

जबलपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) ने छात्रों को चौकाते हुए कक्षा 12वीं के परिणाम आज सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के घोषित कर दिए हैं. इस बार सीबीएसई में 12वीं के छात्रों के पास होने का प्रतिशत 92.71 प्रतिशत दर्ज किया गया है. यह पिछली साल की अपेक्षा 7 प्रतिशत कम है. बात करें भोपाल रीजन के रिजल्ट की तो यह 90.74 प्रतिशत है. यहां भी लड़कियां अव्वल रहीं हैं. मध्य प्रदेश से 50 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

फिर लड़कियों ने मारी बाजी

खास बात ये रही कि इस भी बार लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.12वीं में तकरीबन 94.54 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं.जबलपुर शहर में भी 12वीं सीबीएसई में सफल विद्यार्थी जश्न मनाने में जुट गए हैं. डीपीएस में कामर्स संकाय की छात्रा इंजला खान को 98.6 प्रतिशत अंक और अंक गणित विज्ञान संकाय की मेघल पटेल को 98.2 प्रतिशत अंक मिले हैं. 

पिछले साल कोरोना के चलते आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार किया गया था.जिसमें देश भर में 99.37 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. इसमें 99.67 प्रतिशत छात्राएं और 99.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे.

सीबीएसई ने कितने चरण में ली परीक्षा

यहां बता दें कि इस सीबीएसई द्वारा 12 वीं की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी,जिसमें 14 लाख से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए थे.इस साल सीबीएसई बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा का आयोजन किया था. फर्स्ट टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी. वहीं सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस साल अप्रैल-जून महीने में किया गया था. सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट को तैयार करते समय टर्म-2 को 70 प्रतिशत वेटेज दिया है, जबकि टर्म 1 को 30 प्रतिशत वेटेज दिया है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल सुबह अचानक 12वीं के नतीजे ऑनलाइन घोषित करने बच्चे और उनके अभिभावक परिणाम जानने के लिए बेकरार हो गए.बार-बार साइट भी क्रेश हो रही थी.सीबीएसई द्वारा डिजी लॉकर पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टीवेट किया गया है. 

कैसा रहा था 2021 का रिजल्ट

कोरोनाकाल के बाद आए 2021 के 12वीं के रिजल्ट में 99.37 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे.99.67 प्रतिशत छात्राएं और 99.13 प्रतिशत छात्र सफल हुए .इसमें आंतरिक मूल्याकन को आधार बनाकर रिजल्ट निकाला गया है.देशभर में 14 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था.

यह भी पढ़ें

Jabalpur News: राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग से खुश है बीजेपी, कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा- हमारे लिए गर्व की बात

Bhopal News: मध्य प्रदेश में पशुओं की देखभाल के लिए रखी जाएंगी 'पशु सखियां', इलाज में भी करेंगी सहयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget