एक्सप्लोरर

Bus Driver Strike News: ट्रांसपोर्ट हड़ताल मामले में एमपी हाईकोर्ट का अहम आदेश, कहा- सरकार आज ही करे कार्रवाई

Bus Driver Strike: कोर्ट ने कहा है कि ये व्यापक जनहित से जुड़ा मामला है और सरकार को हड़ताल खत्म कराने को लेकर आज ही कार्रवाई करनी चाहिए.

Bus Driver Strike News: केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में चल रही ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि ये व्यापक जनहित से जुड़ा मामला है और सरकार को हड़ताल खत्म कराने को लेकर आज ही कार्रवाई करनी चाहिए.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्रक संचालकों और ड्राइवरों की हड़ताल के खिलाफ राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. दो जनहित याचिकाओं की अर्जेंट सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने आश्वासन दिया कि आज शाम से ही कार्रवाई की जाएगी. एडवोकेट जनरल ने कोर्ट में यह भी भरोसा दिलाया कि व्यापक जनहित को देखते हुए सरकार आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए कठोर कदम उठाएगी.

दरअसल, मध्य प्रदेश में ट्रक-बस संचालकों और ड्राइवर्स की हड़ताल का असर लगातार तीसरे दिन देखने को मिल रहा है. पेट्रोल डीजल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री की सप्लाई लगभग ठप्प होती जा रही हैं. मंडी में सब्जियों की आवक ना होने के कारण उनके दाम भी आसमान छूने लगे हैं. इसके चलते मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ की खंडपीठ ने राज्य सरकार को तुरंत हड़ताल खत्म करवाने के निर्देश दिए हैं.

दो याचिकाओं पर आज मंगलवार (2 जनवरी) को हुई अर्जेंट सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा, "हड़ताल को तुरंत खत्म करवाया जाए. सरकार परिवहन बहाल करवाए." सरकार की तरफ से महधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि आज शाम तक इस मामले में अहम निर्णय लिया जा रहा है.

ये याचिकाएं नागरिक उपभोक्ता मंच के डॉ पी जी नाजपांडे और अखिलेश त्रिपाठी की ओर से दायर की गई हैं. नाजपांडे की ओर से मामले में पहले करते हुए अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने हड़ताल को अवैधानिक बताया. उन्होंने हाई कोर्ट से गुजारिश की कि सरकार को हड़ताल तुरंत खत्म करवाने के लिए निर्देश दिया जाए. हालांकि, सोमवार को जबलपुर के कमिश्नर अभय वर्मा के साथ बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पेट्रोल डीजल के परिवहन का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद भी आज स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है. पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. स्कूल बसों के पहिए थमने के कारण आज कई प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Truck Driver Strike: हिट-एंड-रन मामले को लेकर गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain Train Accident: स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 लोगों की मौत, कई घायल
स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 लोगों की मौत, कई घायल
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Spain Train Accident: स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 लोगों की मौत, कई घायल
स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 लोगों की मौत, कई घायल
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget