एक्सप्लोरर

Bulli Bai App Case: भोपाल के इस विश्विविद्यालय में पढ़ता था 'बुली बाई' ऐप का मास्टर माइंड, निलंबित किया गया

Bhopal: मुस्लिम महिलाओं की 'बुली बाई' ऐप से बोली लगाने का मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई गिरफ्तार हो चुका है. वो भोपाल के एक नीजि विश्विद्यालय में पढ़ता था.

Bulli Bai App Case: मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले ऐप बुली बाई का मास्टर माइंड मध्य प्रदेश में पढ़ने वाला निकला है. वह भोपाल के एक निजी विश्वविद्यालय में पढता था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मास्टर माइंड का नाम नीरज बिश्नोई बताया गया है. बुली बाई ऐप मामले में गिरफ्तारी के बाद नीरज बिश्नोई को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया है.

आनलाइन करता था पढ़ाई
दिल्ली पुलिस ने नीरज बिश्नोई नाम के 20 साल के युवक को पिछले दिनों गिरफ्तार किया है. वह भोपाल की प्राइवेट यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है. वह यूनिवर्सिटी के सीहोर कैंपस में बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है. नीरज की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उसे कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है. बताया गया है कि नीरज सितंबर 2020 से आनलाइन पढ़ाई करता था. वह कोरोना के कारण कॉलेज नहीं आया. विश्वविद्यालय के नीरज की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने का मामला सामने आने पर निलंबित कर दिया गया. साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वह ऑनलाइन पढ़ाई करता था.

नीरज है मुख्य आरोपी
बता दें कि बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है. इस मामले में नीरज सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 'बुली बाई' के निर्माता और ऐप के मुख्य ट्विटर अकाउंट धारक नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल असम से गिरफ्तार किया है. अब नीरज बिश्नोई को पुलिस असम से दिल्ली लेकर आई है. नीरज बिश्नोई 'बुली बाई' मामले में मुख्य आरोपी है. पुलिस ने बताया कि बुली बाई मामले में जिस व्यक्ति ने इसका पहला ट्विटर हैंडल बनाया था वह नीरज है. 

ये भी पढ़ें-

Bulli Bai App Case: 'बुली बाई' एप के मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

Bulli Bai App Case: ‘बुली बाई’ ऐप मामले में बड़ी सफलता, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने असम से मुख्य साजिशकर्ता को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget