एक्सप्लोरर

Ujjain Rape Case: नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी के अवैध मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, परिवार को दी गई सूचना

Ujjai Rape Case Update: आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है. आरोपी भारत सोनी पुलिस विरासत से भागने की कोशिश के दौरान गिरकर घायल हो गया था.

Bulldozer Action on Ujjain Rape Accused: सतना की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी के मकान को बुधवार को जमीदोज करने का एलान हो गया था. बुधवार शाम 4:00 बजे मकान को गिराने की कार्रवाई की जाएगी. इसे लेकर आरोपी के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है. विदित है कि सतना की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में रहने वाले भरत सोनी ने रेप किया था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा तो कर दिया लेकिन अभी आरोपी के अवैध मकान को तोड़ा जाना शेष है. 

इस कार्रवाई को लेकर बार-बार नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब बताया जा रहा है कि बुधवार को शाम 4 बजे मकान तोड़ने की कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करने के लिए आ रहे हैं. उनके आगमन में अधिकारी और कर्मचारी व्यस्त हैं. इसी के चलते रेप के आरोपी के मकान को दो दिन और मोहलत मिलने की बात कही जा रही थी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के पहले ही मकान को हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

सरकारी जमीन पर बना है झोपड़ीनुमा मकान
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक भरत सोनी का मकान सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बना हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक नगर निगम से पर्याप्त जानकारी और दस्तावेज हासिल कर लिए गए हैं. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम 4:00 बजे मकान को तोड़ा जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है. नगर निगम को भी निर्देशित कर दिया गया है.

बच्ची की हालत में सुधार, ऑटो चालक का बुरा हाल
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित बालिका का मेडिकल बुलेटिन समय-समय पर आ रहा है, उसकी हालत में काफी सुधार है. संभावना है कि कुछ दिनों के अंदर बालिका को अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी. दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऑटो चालक भरत सोनी का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है. आरोपी भारत सोनी पुलिस विरासत से भागने की कोशिश के दौरान गिरकर घायल हो गया था. उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. भारत के पैर की हड्डी टूटी है. 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन के चुनावी मैदान में उतरने की कर रहे तैयारी? BJP ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget