एक्सप्लोरर

बीजेपी ने फिर शुरू की उपचुनाव की तैयारियां, बुदनी-विजयपुर विधानसभा सीट के लिए बनाए प्रभारी

MP News: बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं. शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण बुदनी और रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने से विजयपुर सीट खाली हुई थी.

MP Assembly Bye Election 2024: छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने सीहोर जिले की बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. बीजेपी ने दोनों ही सीटों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं.

बीजेपी प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा विधानसभा 156 बुधनी एवं 2 विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों के नाम की घोषणा की है.

घोषणा के अनुसार सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के लिए प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को प्रभारी बनाया है, जबकि सह प्रभारी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को बनाया गया है. इसी तरह विजयपुर विधानसभा के लिए मंत्री एंदल सिंह कंसाना को प्रभारी बनाया गया है, जबकि सह प्रभारी नरेन्द्र बिरथरे को बनाया गया है.

पूर्व सीएम शिवराज ने खाली की सीट
बता दें मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते 5 बार से बुधनी विधानसभा सीट से विधायक बनते आ रहे थे. 2023 में हुए चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की, लेकिन लोकसभा चुनाव विदिशा संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने विधायकी पद से इस्तीफा दिया है, तभी से यह सीट खाली है, जिस पर अब उपचुनाव होना है.

बीजेपी में शामिल हुए रावत
इसी तरह विजयपुर विधानसभा सीट की बात करें तो 2023 के चुनाव में इस सीट पर रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीते, लेकिन लोकसभा चुनाव के पूर्व रामनिवास रावत ने बीजेपी जॉइन कर ली और अब वे मंत्री भी बन गए हैं. उन्होंने विधायकी पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद से यह सीट भी रिक्त हैं. अब बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है.

ये भी पढ़ें: CBI को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला- 'अब लेनी होगी इजाजत', विपक्षी राज्यों की लिस्ट में हुआ शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget