एक्सप्लोरर

नर्मदापुरम में स्टॉक के नाम पर रेत घोटाला, छत्तीसगढ़ की ब्लैकलिस्ट कंपनी MP में कर रही माइनिंग

छत्तीसगढ़ की ब्लैक लिस्टेड आरकेटीसी कंपनी मध्यप्रदेश सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रही है. प्रदेश के नर्मदापुरम होशंगावाद में रेत उत्खनन का ठेका लेने वाली कंपनी ने सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया.

Bhopal News: छत्तीसगढ़ की ब्लैक लिस्टेड आरकेटीसी कंपनी मध्य प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रही है. प्रदेश के नर्मदापुरम होशंगावाद जिले में रेत उत्खनन का ठेका लेने वाली इस कंपनी ने सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा दिया. कंपनी ने  सरकार को बिना रायल्टी चुकाए जमकर अवैध उत्खनन किया. इतना ही नहीं अब वह स्टॉक के नाम पर फिर अवैध उत्खनन की तैयारी कर रही है. इस कंपनी की वजह से सरकार को दो सालों में करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

रेत बेचने की फिराक में कंपनी
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में बड़ा रेत घोटाला होने की संभावना जताई जा रही है. रेत का उत्खनन कर रही आरकेटीसी कंपनी को अरबों रुपए की राशि जमा न करने के कारण सरकार ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया था. लेकिन वह सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट चली गई और अब स्टॉक के नाम पर रेत बेचने की फिराक में है. 

8 जगह रेत भंडार बनाने की अनुमति
आरकेटीसी ने जिले में आठ जगह स्टॉक की अनुमति ली थी. सूत्रों का कहना है कि कंपनी की और से चार लाख 21 हजार घन मीटर रेत के स्टॉक का दावा किया जा रहा है, लेकिन मौके पर महज कुछ घन मीटर रेत पड़ी है.
 
कोर्ट के निर्देश पर पहुंचा संयुक्त दल
बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने हाल ही में नर्मदापुरम कलेक्टर को आरकेटीसी के प्रतिनिधि के साथ संयुक्त दल को रेत के स्टॉक का निरीक्षण के आदेश दिए थे. इसके बाद संयुक्त दल ने स्टॉक का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट बना ली है. अब कोर्ट पूरे मामले पर अपना फैसला सुनाएगा, अगर फैसला आरकेटीसी के पक्ष में आया तो स्टॉक के नाम पर नर्मदा नदी से अवैध उत्खनन होगा.

रेत की मात्रा बहुत कम 
सरकारी रिकार्ड में नर्मदापुरम में आरकेटीसी के आठ स्थानों मुडिय़ा खेड़ी, चोटली, पलिया पिपरिया, दमदम, चौक पुरा, मरकाधाना और रायपुर में 4 लाख 21 हजार घन मीटर रेत के स्टॉक दर्ज है. टीम ने जब रायपुर और दमदम में पड़ताल की तो मौके पर बहुत कम मात्रा में रेत मिली, जबकि रिकॉर्ड में रायपुर में दो लाख 34 हजार घन मीटर और दमदम में 87 हजार घन मीटर रेत दर्ज है. कुल मिलकर आरकेटीसी के आठ स्थानों पर रेत का भंडारण बहुत ही कम मात्रा में है.

अफसरों ने नहीं कराया स्टॉक का निरीक्षण
नर्मदापुरम में आरकेटीसी के रेत स्टॉक को लेकर लंबे समय से विवाद है. इसके बावजूद शासन-प्रशासन ने आरकेटीसी के रेत भंडारों का निरीक्षण नहीं कराया. इसकी वजह से अब अफसरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. सरकार को अरबों रुपये का चूना लगाने और ब्लैक लिस्टेड होने के बाद भी आरकेटीसी सरकार पर भारी पड़ रही है. हालांकि अफसरों को समय रहते स्टॉक की जांच करा रेत के स्टॉक की मात्रा को सार्वजनिक करना था. लेकिन, अब कोर्ट के आदेश के बाद आरकेटीसी के रेत भंडारों का निरीक्षण हुआ है. हालांकि कोर्ट का हवाला दे कंपनी के रेत भंडारों का ब्योरा सार्वजनिक करने से अफसर कतरा रहे हैं. 

कंपनी पर अधिकारियों की मेहरबानी
आरकेटीसी ने लंबे समय तक किस्त की रकम सरकार को जमा नहीं की. इसके बावजूद उसे खदानों से रेत निकालने की छूट दी जाती रही. अफसरों की मेहरबानी से कंपनी रेत खदानों से रेत निकालती रही. कंपनी करोड़ों रुपए की रेत चोरी कर धड़ल्ले से बेचती रही लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और शीर्ष राजनेता खामोश रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget