एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Elections: दिग्विजय सिंह की भूल पर BJP का तंज- 'कांग्रेस ने चुनाव को मजाक बना दिया'

MP Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh ) ने नामांकन भरने की ​तिथि 16 अप्रैल के बदले 16 मार्च लिखने की भूल क्या की, बीजेपी ने उसे लपक लिया.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ' वह 16 मार्च 2024 को अपना नामांकन भरने जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वह उनके साथ आने की बजाय पोलिंग बूथ पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करें.'

दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह द्वारा पोस्ट एक्स पर नामांकन भरने की गलत तारीख लिखने पर भारतीय जनता पार्टी ने पर तंज कसा है. बीजेपी ने कहा, 'कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को मजाक बना दिया है.'

राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर जन समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना संदेश लिखा. उन्होंने यह लिखा की 16 मार्च 2024 को वे अपना नामांकन भरने के लिए जा रहे है.

कांग्रेस की गारंटी जनता को बताएं

उन्होंने कार्यकर्ताओं नेताओं से कहा कि वे नामांकन रैली में शामिल होने की बजाय पोलिंग बूथ पर पहुंचे. कांग्रेस की विचारधारा और गारंटी के बारे में आम जनता को बताएं और इसकी तस्वीर खींचकर उन्हें टैग करें. यहां पर चौंकाने वाली बात चह है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में नामांकन भरने की तारीख गलत डाल दी. उनकी इस भूल को बीजेपी ने लपक लिया.

कांग्रेस को हास्यास्पद बना रहे पार्टी के नेता - BJP

खुद को हास्यभारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चुटकी ली है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के मुताबिक कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को मजाक बना लिया है. मंडला में बीजेपी प्रत्याशी की कांग्रेस के मंच पर तस्वीर लगा दी. इसके बाद अब मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बदलने वाली है. दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह जैसे नेता नामांकन की सही तारीख तक नहीं बता पा रहे हैं. यह पूरी घटनाएं हास्यास्पद है.

भूल-चूक पर राजनीति न करे बीजेपी

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक का कहना है कि गलती सबसे होती है. प्रत्याशी स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम नहीं करते हैं बल्कि उनके फॉलोअर्स तथा पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों सोशल मीडिया चला रहे हैं. अप्रैल के महीने में मार्च कैसे आ सकता है? यह लोग समझते हैं. बीजेपी को छोटी-छोटी गलतियों पर राजनीति नहीं करने से बचने की जरूरत है.

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी करें कांग्रेस: सीएम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी करनी चाहिए. कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है. खजुराहो में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो चुका है. इसके अलावा, अन्य घटनाएं भी सबके सामने हैं. इन सबको देखते हुए स्पष्ट है कि कांग्रेस को अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए.

Summer Special Train: जबलपुर से कन्याकुमारी और हरिद्वार के बीच चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget