एक्सप्लोरर

'धीरेंद्र शास्त्री को नहीं शास्त्रों का ज्ञान', कांग्रेस ने लगाए आरोप तो BJP बोली- सनातन के विरोध में...

कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संत नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी हैं। उनका ज्ञान शास्त्र सम्मत नहीं है। दूसरी ओर,

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री संत नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी हैं. इसी के साथ उन्होंने कई आरोप भी लगाए. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कहना है कि सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करना कांग्रेस की पुरानी आदत है.

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं के विवाह की तैयारी चल रही है. वहीं, कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन भी होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अनुयायियों को भी आमंत्रित किया है. 

'धीरेंद्र शास्त्री को शास्त्रों का ज्ञान नहीं'- कांग्रेस प्रवक्ता
इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संत नहीं बल्कि सेलिब्रिटी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को शास्त्रों का ज्ञान नहीं है. वे अपनी कथाओं में जो दावे कर रहे हैं, वह शास्त्रों के मुताबिक गलत हैं. 

मुकेश नायक का कहना है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को महाराष्ट्र से अपनी कथा अधूरी छोड़कर आना पड़ा है. महाराष्ट्र में वैज्ञानिकों के सवालों का पंडित दिन कृष्ण शास्त्री के पास कोई जवाब नहीं था, इसलिए उन्हें बैरंग लौटना पड़ा.

सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस की पुरानी आदत- बीजेपी
मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी राजपाल सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के आरोपों पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया. उन्होंने कहा है कि वह ऐसे संत हैं, जिनके विश्व भर में लाखों अनुयायी हैं. कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म के विरोध में बयान देती आई है. कांग्रेस के प्रवक्ता ने इस बार कोई नई बात नहीं की है.

कांग्रेस ने इन मुद्दों को उठाया
कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के कुछ अंश का वीडियो वायरल करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्री राम के पिता के बारे में कुछ ऐसी बात कही है जो किसी भी ग्रंथ में उल्लेखित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शास्त्रों का ज्ञान नहीं है. मुकेश नायक ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र को लेकर दिए गए बयान पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ में स्नान नहीं करने वालों को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जो देशद्रोही बताया है, वह भी गलत है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नए CM कितने बजे लेंगे शपथ? आया ताजा अपडेट, पीएम मोदी के साथ स्टेज पर कौन-कौन होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget