एक्सप्लोरर

Pragya Singh Thakur: 'प्रज्ञा ठाकुर माफी मांगें', सांसद ने लगाए आरोप तो भड़के BJP के विधायक, क्या है पूरा मामला?

Sudesh Rai On Pragya Singh Thakur: भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीजेपी विधायक पर शराब के अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. इसको लेकर अब विधायक ने पलटवार किया है.

Pragya Singh Thakur News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र से लेकर प्रदेश तक की BJP सजग है. हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं. लेकिन मध्य प्रदेश में एक सांसद और बीजेपी विधायक के बीच मनमुटाव काफी चर्चाओं में बना है. 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सांसद-विधायक के बीच यह मनमुटाव कहीं बीजेपी को नुकसान ना पहुंचा दे. दरअसल, भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर दो दिन पहले सीहोर विधानसभा क्षेत्र के खजुरियां बंगला गांव पहुंची थीं.

जहां एक अवैध शराब दुकान को देखकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी. इसके साथ ही सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में छैनी हथोड़ी की मदद से शराब दुकान का ताला तोड़कर शराब फिकवा दी थी. बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर का इस बार बीजेपी ने टिकट काट दिया है.

पद से हटवा देंगे- प्रज्ञा सिंह ठाकुर

इस दौरान सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सीहोर विधायक सुदेश राय पर भी कई आरोप लगाते हुए कहा था कि वे उन्हें पद से हटवा देंगी. सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के तीखे तेवर काफी सुर्खियों बने हुए हैं. अब इधर विधायक सुदेश राय ने भी अपनी ही पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के आरोपों पर पलटवार किया है.
 

विधायक बोले- सांसद प्रमाण दें
विधायक सुदेश राय ने कहा कि खजूरिया बंगला गांव में किसी कार्यक्रम के दौरान सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मेरे ऊपर अवैध शराब दुकान (ठेका) चलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मेरा किसी भी शराब दुकान संचालन में कोई नाम नहीं है. सांसद प्रज्ञा ठाकुर मेरे द्वारा शराब दुकान संचालन करने या कराने के प्रमाण दें या फिर माफी मांगे. उनके कथित बयान के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित होने से मेरे छवि धूमिल हुई है, जबकि पूरे मध्य प्रदेश में मेरे नाम से कही कोई शराब दुकान नहीं है.

'मेरे लिए राजनीति सत्ता पाने का अवसर नहीं'
विधायक सुदेश राय ने कहा कि लगातार जनता की सेवा करते हुए क्षेत्र की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है. मेरे लिए राजनीति सत्ता पाने का अवसर नहीं, सेवा करने का सर्वोत्तम माध्यम है. इसलिए हमारे द्वारा पवित्र राजनीति की जा रही है. 

उन्होंने कहा कि मन में समर्पण एवं विशुद्ध सेवा की भावना रखते हुए मेरे द्वारा राजनीति की जा रही है. इस तरह के गंभीर आरोप लगाने से विधायक सुदेश राय की छवि खराब नहीं हो रही है, इसके परे जो इस तरह के आरोप लगाकर राजनीति करते हैं उनको भगवान सद्बुद्धि दें. हमारे विधायकी कार्य में सीहोर विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य हुए है और आगे भी विकास कार्य का सिलसिला जारी रहेगा.

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में PDS सिस्टम का बुरा हाल, फ्री चावल पाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget