एक्सप्लोरर

MP: मुश्किल में BJP विधायक संजय पाठक! 443 करोड़ की वसूली का शिकंजा, अवैध खनन का है मामला

MP News: BJP विधायक संजय पाठक की खनन कंपनियों पर अवैध उत्खनन के चलते सरकार ने 443 करोड़ रुपये की वसूली तय की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई विधानसभा में उजागर हुई.

मध्य प्रदेश स्थित कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से BJP विधायक संजय पाठक (Sajay Pathak) इन दिनों एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में स्थित उनकी खनन कंपनियों आनंद माइनिंग, निर्मला मिनरल्स और पेसिफिक एक्सपोर्ट पर अवैध खनन का आरोप लगा है. 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने 5 अगस्त को विधानसभा सत्र में लिखित जवाब में स्पष्ट किया कि इन कंपनियों से सरकार 443 करोड़ रुपये की राशि वसूलेगी. इस कार्रवाई का आधार भारतीय खनन ब्यूरो की रिपोर्ट है, जिसमें स्वीकृत मात्रा से अधिक ब्लू डस्ट का उत्खनन सामने आया है.

कांग्रेस विधायक ने उठाया था ये मामला

इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठाया था. उन्होंने पूछा था कि क्या आनंद माइनिंग (Anand Mining), निर्मला मिनरल्स (Nirmala Minerals) और पेसिफिक एक्सपोर्ट (Pacific Export) द्वारा तय मात्रा से अधिक खनन कर शासन को लगभग 1000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है? 

इसी के जवाब में बताया गया कि शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित की शिकायत के आधार पर 23 अप्रैल 2025 को एक जांच दल गठित किया गया था. इसके बाद 6 जून को सौंपे गए जांच प्रतिवेदन में 443 करोड़ की राशि वसूलने की सिफारिश भी की गई, जिसमें GST भी शामिल किया गया है.

वसूली की घोषणा होते ही मचा हड़कंप, कंपनियों ने दी सफाई 

वसूली की घोषणा होते ही संजय पाठक की सभी खदानों में हड़कंप मच गया है. वहीं मामला बढ़ा तब तीनों कंपनियों ने इस पर सफाई देते हुए बयान जारी किया है कि वे पिछले 70 सालों से खनन क्षेत्र (Mining Area) में कार्यरत हैं और आज तक कभी भी उन पर अवैध खनन का आरोप नहीं लगा. 

हालांकि, सरकार द्वारा लगाए गए इस भारी जुर्माने ने न केवल उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget