एक्सप्लोरर

Viral Video: क्या सच में बीजेपी MLA पर बकाया थे चाय वाले के 30 हजार रुपये? विधायक ने सफाई देते हुए कांग्रेस पर लगाए आरोप

Bhopal News: इछावर के बरखेड़ी गांव में विधायक करण सिंह वर्मा के पास एक चाय वाला आया और पूछा, साहब है चार साल हो गए हैं, इस गरीब के चाय के पैसे नहीं दिए.

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर की इछावर विधानसभा के वर्तमान विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा (Karan Singh Verma) का बीते दिनों एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक चाय की दुकान वाला चुनाव के दौरान कार्यालय में पिलाई गई चाय के 30 हजार रुपए मांगता नजर आ रहा था. यह वीडियो पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया. वीडियो वायरल होने के बाद के बाद अब विधायक करण सिंह वर्मा ने सफाई पेश की है. 

क्या बोल रहे हैं विधायक वर्मा
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने सफाई पेश करते हुए कहा, "मैंने 37 साल में किसी से एक कप चाय तक नहीं पी. अब कोई चाय वाला है. चुनाव लड़े थे हम. वहां के कार्यकर्ताओं ने चाय पी नहीं पी मुझे इसकी जानकारी नहीं है. फिर भी वह आया था तो मैंने एक बार उसको तीस हजार रुपए दे दिए थे कि चाय पानी का जो भी है. वह उस दिन आया और कुछ कांग्रेसी लोग भी थे दो-चार दस. तो मैंने कहा कि किसका पैसा है आकर बात करो. मैंने पैसा दे दिया है. 

नंदू शर्मा हमारा वहां का महामंत्री है. नंदू ने कहा साहब मैंने पूरा पैसा दे दिया है. मैंने कहा यह योजना है कांग्रेस की. फिर भी तेरे 30 हजार और ले जा. दोबारा ले जा दोबारा दे दिए. ये कांग्रेस की योजना थी. पूरे मेरी गाड़ी के चारों तरफ खड़े हो गए थे. जब मैंने पैसे दे दिए थे. उस दिन भी दोबारा दे दिए तो फिर वीडियो वायरल क्यों? इससे सिद्ध होता है कि यह एक योजना थी.

क्या था पूरा मामला
कुछ दिन पहले इछावर विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ी गांव में विधायक करण सिंह वर्मा आए थे. इसी दौरान एक चाय वाले व कुछ युवक उनसे चर्चा करने लगे. चर्चा का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सुनाई दे रहा था कि ये विधायक साहब है चार साल हो गए हैं. इस गरीब के चाय के पैसे नहीं दे रहे हैं. ये चुनाव के बाद आए हैं. विधायक करण सिंह वर्मा बोले कौन नहीं दे रहा पैसे? युवक बोला आप नहीं दे रहे पैसे. इस पर विधायक करण सिंह वर्मा ने कहा कि मैंने तो दे दिए थे पैसे. कितने हैं? युवक बोला, साहब 30 हजार रुपए हैं. आपने कहा था कि चाय बना, जो दिक्कत आएगी मैं हूं. इस पर विधायक करण सिंह वर्मा ने युवक से कहा कि घर आ जाना दे दूंगा. विधायक करण सिंह वर्मा की यह बात सुनकर युवक बोला मैं आपके पास तीन से चार बार आ गया हूं पर अब तक पैसे नहीं मिले हैं. विधायक वर्मा बोले आ जाना जिस पर युवक ने कहा कि सर सोमवार को ही आता हूं. 

यह वीडियो हुआ था वायरल

चाल थी तो पैसे क्यों दिए: कांग्रेस विधायक
इस मामले में इछावर विधानसभा से कांग्रेस से पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि चाल थी तो पैसे क्यों दि? उनकी गाड़ी के आसपास कांग्रेसी नहीं, बल्कि के आम ग्रामीण थे. उनसे ही पूछों न कि सही क्या, गलत क्या है. सही थे तो फिर चाय वाले युवक को पैसे क्यों दिए. कोई ऐसा कहता है क्या, किसी विधायक से बीच सड़क पर कि साहब पैसे दे दो. कोई तो कमी रही होगी.

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: कौन हैं एमपी की वो चार महिलाएं, जिन्होंने राहुल गांधी के लिए छोड़ा 'घर-बार'? कन्याकुमारी से श्रीनगर तक देंगी साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget