एक्सप्लोरर

बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन, कल तक रख रहे थे पार्टी का का पक्ष

Govind Maloo Death: बीजेपी के प्रवक्ता गोविंद मालू रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में गए थे, लेकिन वे जैसे ही कमरे में पहुंचे उन्हें सीने में तेज दर्द उठा. इसके बाद उनकी मौत हो गई.

Govind Maloo Death: इंदौर में बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता गोविन्द मालू का निधन हो गया. वो कल (बुधवार, 8 मई) दिन तक पार्टी का पक्ष रखते नजर आ रहे थे.  मालू के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है. उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताया.

गोविंद मालू रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में गए लेकिन वे जैसे ही कमरे में पहुंचे उन्हें सीने में तेज दर्द उठा. परिवार के लोगों को उन्होंने बुलाया और अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन परिवार के लोग जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई.

बीजेपी नेता जेपी मूलचंदानी ने बताया कि मालू पार्टी के एक समर्पित स्वयंसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता एवं उत्कृष्ट नेता थे. जिन्होने मीडिया जगत मे अपनी एक अलग पहचान कायम की. साथ ही इस क्षेत्र मे रुचि रखने वाले अनेक कार्यकर्ताओं को समय समय पर मार्गदर्शित किया.

गोविंद मालू लगातार कांग्रेस को मुद्दों पर घेरा करते थे और उनके निधन से 12 घंटे पहले उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला भी किया था. उन्होंने लिखा, ''वे करते तुष्टिकरण, मोदी की बीजेपी करती सन्तुष्टिकरण, पक्ष तो मुस्कुरा रहा, विपक्ष पस्त हो रहा. इंडी तिलमिला रहा, सन्नीपात में चला गया.''

मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम ने कहा, ''खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, बीजेपी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू जी के हृदयाघात से आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है. आपका असमय जाना बीजेपी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.

वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने X पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, बीजेपी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविंद मालू जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुःखद है. ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.''

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के आकस्मिक देवलोकगमन का समाचार स्तब्ध करने वाला है. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार जनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें.

CM मोहन यादव का बेरोजगारी पर बड़ा बयान, 'अब युवा शक्ति रोजगार नहीं...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget