एक्सप्लोरर

MP Siyasi Scan: तीन बार के BJP विधायक, पिता पूर्व मुख्यमंत्री, दीपक जोशी का टिकट भंवर में कैसे फंसा? जानें

BJP Leader Deepak Joshi: राजनीतिक समझौते के तहत बीजेपी से उपचुनाव (By Election) में मनोज चौधरी को टिकट मिला. इस बार भी हाटपिपलिया से मनोज चौधरी का टिकट पक्का माना जा रहा है.

MP Former CM Kailash Chandra Joshi: कैलाश जोशी मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता रहे हैं. बेटे दीपक जोशी (Deepak Joshi) को विधानसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. पिता कैलाश जोशी ने बीजेपी में कई नेताओं को अनुशंसा का टिकट दिलवाया था. पांच पीढ़ी ने बीजेपी से लगातार जनता का नेतृत्व किया. अब दीपक जोशी का राजनीतिक भविष्य संकट में फंस गया है. सिंधिया समर्थक विधायकों के बीजेपी में शामिल हो जाने से दीपक जोशी का गणित बिगड़ा. तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार भी संभाला.

भंवर में दीपक जोशी का सियासी भविष्य 

सिंधिया समर्थक मनोज चौधरी विधायक ने दीपक जोशी को हराकर चुनाव में जीत दर्ज कर की थी. उपचुनाव में दीपक जोशी ने टिकट के लिए पूरी ताकत लगा दी. राजनीतिक समझौते के तहत बीजेपी से उपचुनाव में मनोज चौधरी को टिकट मिला. मनोज चौधरी को उपचुनाव में जीत मिली. इस बार भी हाटपिपलिया से मनोज चौधरी का टिकट पक्का माना जा रहा है. अब पूर्व मंत्री दीपक जोशी खातेगांव-कन्नौद के सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं. दीपक जोशी ने बताया कि खातेगांव कन्नौद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. खातेगांव सीट पर वर्तमान में बीजेपी से आशीष शर्मा विधायक हैं. पूर्व मंत्री दीपक जोशी लगातार किसानों और आम लोगों की मांग को उठा रहे हैं.


MP Siyasi Scan: तीन बार के BJP विधायक, पिता पूर्व मुख्यमंत्री, दीपक जोशी का टिकट भंवर में कैसे फंसा? जानें

समर्थन मूल्य बढ़ाने की कर रहे हैं मांग

माना जा रहा है कि मांग शिवराज सरकार को परेशान कर सकती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को 2125 रुपए गेहूं का समर्थन मूल्य मिल रहा है. किसानों की मांग है कि समर्थन मूल्य को बढ़ाया जाए. उनके पास भी कई किसान मांग लेकर पहुंचे थे. किसानों की समर्थन मूल्य 2500 रुपए मांग का दीपक जोशी ने समर्थन किया है. दीपक जोशी ने अभी बगावती तेवर दिखाई नहीं दिखाए हैं. लेकिन कहा नहीं जा सकता है कि दरकिनार किए जाने पर बीजेपी से बगावत कर चुनावी मैदान में ताल ठोंक दें. उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से सेवा का मौका नहीं मिलने पर  कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप कदम उठाया जाएगा. मनोज चौधरी के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव में दीपक जोशी सैकड़ों समर्थक संग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे थे. दीपक जोशी का जन समर्थन बगावती तेवर को और भी मजबूत बना रहा है.


MP Siyasi Scan: तीन बार के BJP विधायक, पिता पूर्व मुख्यमंत्री, दीपक जोशी का टिकट भंवर में कैसे फंसा? जानें

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने इन पार्टियों को बताया BJP का मददगार, कहा-'कांग्रेस का वोट काटने की है तैयारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget