एक्सप्लोरर

MP Politics: बीजेपी के 'छिंदवाड़ा विजय' के मंसूबों पर पानी फेरेगा कमलनाथ का 'नो कैंडिडेट' प्लान? ये है तैयारी

MP News: पिछले 12 लोकसभा चुनाव में से 11 बार कमलनाथ या उनके परिवार का कोई सदस्य छिंदवाड़ा से सांसद चुना गया है. इस बार बीजेपी ये किला भेदने के लिए पूरा जोर लगा रही है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में 'छिंदवाड़ा विजय' की राजनीतिक लड़ाई इस बार काफी रोचक और चौंकाने वाली हो सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ के अभेद्य गढ़ छिंदवाड़ा को फतह करने के लिए बीजेपी बड़ी रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस ने भी इसे काउंटर करने कई प्लान बना रखे हैं.

पहले समझते है कि बीजेपी के लिए 'छिंदवाड़ा विजय' क्यों जरूरी है. पिछले 12 लोकसभा चुनाव में से 11 बार कमलनाथ या उनके परिवार का कोई सदस्य छिंदवाड़ा से सांसद चुना गया है. 9 बार तो अकेले कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से विजयी हुए है. कमलनाथ यहां से सिर्फ एक बार लोकसभा का चुनाव बीजेपी के दिग्गज नेता सुंदरलाल पटवा से हारे थे. एक बार उनकी पत्नी अलका नाथ छिंदवाड़ा से सांसद थी, जबकि वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास जो एकमात्र लोकसभा सीट है,वह छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खाते में है.

कांग्रेस के कब्जे में छिंदवाड़ा की 7 सीटें
नकुल नाथ पीसीसी चीफ कमलनाथ के पुत्र है. छिंदवाड़ा की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है, जो यह बताता है कि कमलनाथ की इस जिले में क्या हैसियत है? हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव में भी छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने बाजी मार ली. छिंदवाड़ा महापौर के साथ 7 निकाय पर कांग्रेस काबिज हो गई है.

छिंदवाड़ा मॉडल पर लड़ा था चुनाव
कमलनाथ ने पिछला विधानसभा चुनाव छिंदवाड़ा मॉडल पर लड़ा था और उन्होंने 15 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई थी. बस इसी वजह से बीजेपी की इस बार कमलनाथ और छिंदवाड़ा से दो-दो हाथ करने की तैयारी है. बीजेपी अब यह मिथक तोड़ना चाहती है कि 'छिंदवाड़ा विजय' उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है?

गिरिराज सिंह को सौंपी जिम्मेदारी
बता दें कि छिंदवाड़ा को जिताने का जिम्मा बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को दिया है. पिछले कुछ समय से गिरिराज सिंह लगातार छिंदवाड़ा का दौरा करते हुए कमलनाथ पर निशाना साध रहे हैं. अब 25 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा में रैली करने पहुंच रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी उनके साथ आएंगे. हिंदूवादी नेता की छवि वाले गिरिराज सिंह के लिए यह चुनाव हिमालय फतह से कम नहीं है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 'छिंदवाड़ा विजय' के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रहे हैं.

चौंकाने वाले हो सकते हैं फैसले
वही, बात करें कमलनाथ की तैयारियों की तो उनके फैसले भी चौंकाने वाले हो सकते हैं. कमलनाथ के करीबी सूत्र कह रहे हैं कि पीसीसी चीफ कमलनाथ शायद अगला विधानसभा का चुनाव न लड़ें. उन्होंने इसके लिए 'नो कैंडिडेट' प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत छिंदवाड़ा सीट से नकुल नाथ को विधानसभा की टिकट देने की चर्चा चल रही है. 

नकुल नाथ लड़ सकते हैं चुनाव
कहा जा रहा है कि अगर मध्य प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो नकुल नाथ से इस्तीफा दिलवा कर कमलनाथ उपचुनाव में छिंदवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बन जाएंगे. अगर किसी वजह से नवम्बर 2023 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं आती है तो कमलनाथ 2024 में छिंदवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़ कर दिल्ली की राजनीति में वापस लौट जाएंगे. कमलनाथ के विधानसभा चुनाव ना लड़ने के पीछे तर्क दिया जाएगा कि वह पूरे मध्य प्रदेश पर अपना फोकस करने के लिए फिलहाल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. तभी कमलनाथ कह रहे हैं कि उन्हें अकेले छिंदवाड़ा में नहीं घेरा जा सकता है. बीजेपी को उन्हें घेरने के लिए पूरे मध्य प्रदेश में जोर लगाना पड़ेगा.

दिलचस्प हो सकता मुकाबला
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र दुबे कहते हैं कि इस बार छिंदवाड़ा की लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है.बीजेपी 'छिंदवाड़ा विजय' के लिए साम-दाम-दंड-भेद हर तरह के तरीके अपना सकती है लेकिन यहां कमलनाथ की छवि फिलहाल बीजेपी पर भारी पड़ती दिख रही है.

ये भी पढ़ें

MP News: एमपी के 190 पुलिसकर्मियों पर दर्ज है रेप केस, जीतू पटवारी के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget