एक्सप्लोरर

WATCH: बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह के बयान से सियासी माहौल गरमाया, कहा- 'लोकसभा चुनाव के बाद...'

Lok Sabha Election 2024: ग्वालियर कलस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के चलते सागर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन में खुरई विधासनभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली.

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सागर जिले के बीजेपी से खुरई विधायक और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मचा दी है.

उन्होंने खुरई में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा के बाद भूपेंद्र भैया के पास सब हिसाब-किताब है और इसलिए लोकसभा चुनाव के बाद आपको पिक्चर देखने मिलेगी. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो 18 मार्च का है.

दरअसल, बीजेपी के ग्वालियर क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के चलते सागर सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन में 18 मार्च को खुरई विधासनभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक खुरई में आयोजित की गई थी. जिसमें शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे थे. उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियां बताईं.

राजनीतिक जानकार कई मायने निकाल रहे हैं
इसी दौरान कार्यकर्ताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूर्व मंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भूपेंद्र भैया के पास सब हिसाब-किताब है. इसलिए लोकसभा चुनाव के बाद आपको पिक्चर देखने मिलेगी.

उनका यह बयान सामने आते ही राजनीतिक जानकार कई मायने निकाल रहे हैं. कुछ मान रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सरकार में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं तो कुछ लोग उनका यह बयान किसके लिए और क्यों दिया गया है, इसके मायने निकालने में लगे हुए हैं. 

'244 पोलिंग बूथों पर जीते थे'
साथ ही कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में सारी परिस्थितियां अनुकूल हैं. हम विधानसभा चुनाव में कुल 253 में से लगभग 244 पोलिंग बूथों पर जीते थे. यहां तक कि स्थानीय इतिहास में पहली बार अल्पसंख्यक बहुल्य बूथों पर भी बीजेपी जीती थी.

इस लोकसभा चुनाव के मतदान में हम सभी 253 बूथ दोगुने मतों से जीतेंगे. यदि किसी भी बूथ पर कांग्रेस को 15-20 वोट भी मिल जाते हैं तो यह माना जाएगा कि हम कार्यकर्ताओं के परिश्रम में कोई कमी रही है. इस मौके पर सागर लोकसभा की प्रत्याशी लता वानखेड़े, नगर निगम सागर की मेयर संगीता तिवारी,जिला बीजेपी अध्यक्ष गौरव सिरोठिया  सहित अनेक नेता मोजूद रहे.

सागर से विनोद आर्य की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested: 'देश में असंवैधानिक आपातकाल लगा हुआ है,' अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले दिग्विजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget