एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: 'देश में असंवैधानिक आपातकाल लगा हुआ है,' अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले दिग्विजय सिंह

Arvind Kejriwal News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि उनकी गलती थी विपक्ष के साझेदार बन गये थे.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सियासी बयानबाजी जारी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज (शुक्रवार) कहा कि कि देश में ‘‘असंवैधानिक आपातकाल’’ लगा हुआ है. 

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार की रात आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि विपक्ष और लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है.

राज्यसभा सदस्य सिंह ने भोपाल में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं. उनकी गलती यही थी कि केजरीवाल विपक्षी इंडिया गठबंधन के साझेदार बन गए थे. इसके अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रही है.’’

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की विपक्षी दलों ने आलोचना की है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उनकी गलती यही थी कि नोटिस मिलने के बाद भी ईडी की पूछताछ में हाजिर नहीं हुए. इसलिए केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.’’

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास का पद पर रहने के दौरान दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जाना पहला मामला है. कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया गया. हेमंत सोरेन को मामले खत्म करने का वादा दिया गया.

देश में ‘‘असंवैधानिक आपातकाल’’ लगा हुआ है-दिग्विजय सिंह

जैसा अन्य मामलों में हुआ लेकिन सोरेन ने जेल जाना पसंद किया.’’ दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ लोग 70 के दशक और वर्तमान समय की तुलना करते हैं. 

उन्होंने कहा कि आपातकाल एक अधिनियम के तहत लागू किया गया था, लेकिन यह आपातकाल ‘‘असंवैधानिक’’ है जिसके माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई को लोगों का दमन करने और जबरन वसूली करने के लिए कहा जा रहा है. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते कथित रूप से ‘फ्रीज’ करने पर भी केंद्र सरकार को घेरा.

उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान डालने और कांग्रेस को रास्ते से कैसे हटाने की कोशिशें जारी हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, लोगों से धन जुटाने वाली कांग्रेस पैसे खर्च करने में असमर्थ है.

Bhojshala: धार की भोजशाला मामले में SC ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका, नमाज के लिए रुका सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget