एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर वक्फ बोर्ड की प्रतिक्रिया, फूंका पाकिस्तान का पुतला, मुस्लिम समाज बोला- अमरनाथ यात्रा पर...

Pahalgam Terror Attack: एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार (23 अप्रैल) को मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया. कार्यक्रम भोपाल स्थित वक्फ बोर्ड परिसर में आयोजित किया गया. इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

सनवर पटेल ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और वहां के धार्मिक स्थलों पर हमला न केवल अमानवीय है, बल्कि यह देश की एकता और सौहार्द पर भी आघात है. उन्होंने कहा कि इस्लाम कभी निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता और आतंकवादियों के इस कृत्य से संपूर्ण मुस्लिम समाज आहत है.

'आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम समाज एकजुट'
ज्ञापन में पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई. उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं पर हमला निंदनीय है और आतंकवाद के विरुद्ध समाज एकजुट होकर खड़ा है.

इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, जिला अध्यक्ष शहरयार अहमद, इरशाद अंसारी, असलम इलयास, रमीज कुरैशी समेत समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

'आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन'
इस दौरान सनवर पटेल ने कहा कि जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग है. बैसरन घाटी में हिन्दू भाइयों पर नहीं बल्कि मानवता पर हमला किया गया है. यह हमला इंसानियत पर हुआ है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि इस्लाम में कभी भी निर्दोष लोगों की हत्या की इजाजत नहीं दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. यह इस्लाम को बदनाम करने की सोची समझी साजिश के तहत किया गया है. 

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सरवन पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा में जिसमें अपील की गई है कि भारत सरकार पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से चेतावनी दे. आतंकियों का संरक्षण करने वाले संगठनों को जड़ से खत्म किया जाए और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों पर इंटरनेशनल दबाव बनाकर आगे की कार्रवाई की जाए. 

 

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget