एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, 'कौन कहता है आतंक का कोई मजहब नहीं होता'

Pahalgam Terror Attack: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहलगाम हमले को लेकर कहा कि आतंकियों ने सिर्फ ये पूछा कि क्या तुम हिंदू हो और गोली मार दी, इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश का कभी नहीं हो सकता है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की हर तरफ से निंदा की जा रही है. इस बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है. अब हिंदुओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती हिंदू होना है. ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए. 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''हिंदुस्तान में ही हिंदू होना अगर घातक हो जाए तो इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं होगा. पहलगाम में जो घटना हुई है वो इस सदी की सबसे निंदनीय घटना है. उन्होंने ना ये पूछा कि आप किस जाति के हो, ब्राह्मण हो, क्षत्रिय हो, वैश्य हो या सेवक हो. उन्होंने ना एससी पूछा, ना एसटी, ओबीसी पूछा और न सवर्ण पूछा. उन्होंने ये भी नहीं पूछा कि तुम तमिल, मराठी, गुजराती या पंजाबी बोलते हो.''

'आतंकियों ने सिर्फ धर्म पूछा और गोली मार दी'

बागेश्वर बाबा ने आगे कहा, ''आतंकियों ने सिर्फ ये पूछा कि क्या तुम हिंदू हो और गोली मार दी, इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश का कभी नहीं हो सकता है. हिंदुओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब हिंदुस्तान में हिंदू होने पर खतरे में है और वहां जहां पर तुम 80 फीसदी हो. ऐसा क्यों है? क्योंकि हमें लगता है कि हम बंटे हैं, इसलिए पहलगाम की वो 26 जिंदगियां, जिसमें किसी का भाई गया तो किसी का पिता गया. बच्चे बिलखते हुए दिखे. किसी का संसार बसने से पहले उजड़ गए. उनके ऊपर क्या बीत रही होगी. बालाजी के चरणों में प्रार्थना है कि हर पीड़ित परिवार को बल मिले, बालाजी की कृपा मिले. पूरा परिवार टूट चुका होगा.'' 

कौन कहता है आतंक का कोई मजहब नहीं होता- धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने ये भी कहा कि हिंदुओं के लिए इस घटना में बड़ी चिंता जाहिर कर दी. आखिर हम अब नहीं जागेंगे तो कब जागेंगे. धीरेंद्र शास्त्री ने सवाल किया, ''कौन कहता है कि आतंक का कोई मजहब नहीं होता है? जरा देख लो पहलगाम की घटना को. इस घटना में हृदय को झकझोर दिया है, मन को तोड़ दिया है. इस घटना में फिर से विचार करने पर हम सभी को छोड़ दिया है.'' 

पाकिस्तान सुधर नहीं सकता- धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आगे कहा, ''वैसे ईंट का जवाब तो पत्थर से देना चाहिए. ये तो तय है कि पाकिस्तान सुधर नहीं सकता है. हम अंत में हिंदुओं से यही कहेंगे कि अब नहीं जागे तो कभी नहीं जागेंगे, इसलिए हम सब को एकजुट होकर के अपनी शक्ति बल को बढ़ाना पड़ेगा. शस्त्र और शास्त्र दोनों का संवर्धन और दोनों का संरक्षण करना पड़ेगा. हिंदुओ जागो.''

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget