एक्सप्लोरर

Bhopal Vande Bharat: एमपी को एक नहीं बल्कि दो वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Bhopal Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर के बीच एक साथ दो वन्दे भारत ट्रेन की सौगात 27 जून को मिलेगी. रानी कमलापति स्टेशन से पीएम मोदी दोनों ट्रनों को हरी झंडी दिखाएंगे.

Bhopal Vande Bharat: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और संस्कारधानी जबलपुर के बीच 27 जून से वन्दे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) दौड़ने लगेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वन्दे भारत को जबलपुर की पहली यात्रा पर रवाना करेंगे. यह ट्रेन सिर्फ 4.30 घंटे में भोपाल से जबलपुर पहुंच जाएगी. 

इसी बीच खबर मिली है कि मध्य प्रदेश को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर के बीच एक साथ दो वन्दे भारत ट्रेन की सौगात 27 जून को मिलेगी. दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. एक वन्दे भारत ट्रेन इंदौर तो दूसरी जबलपुर के लिए रवाना होगी. भोपाल रेल मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी सौरभ कटारिया ने मीडिया को बताया कि यह ट्रेनें रानी कमलापति से इंदौर और रानी कमलापति से जबलपुर के लिए चलेगी.दोनों ही ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर को मिलेगी. 

वंदे भारत के लिए अधिकृत नोटिफिकेश जारी नहीं
यहां बता दे कि भोपाल-जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है. अधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित कर इसके संचालन की रूपरेखा तैयार की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर संभावित समय सारिणी के अनुसार भोपाल से जबलपुर का सफर वंदे भारत ट्रेन से साढ़े चार घंटे में तय होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जबकि, भोपाल से इंदौर पहुंचने में वन्दे भारत ट्रेन को साढ़े तीन घंटे लगेंगे. हालांकि, रेल प्रशासन के पास फिलहाल वन्दे भारत के संचालन से जुड़ा अधिकृत नोटिफिकेशन नहीं आया है. फिलहाल ट्रायल रैक का इंतजार किया जा रहा है. 

कोच मेनटेनेंस के लिए इंदौर-भोपाल स्टेशन चुने गए
रेल सूत्र बताते हैं कि वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए फिलहाल जो समय तय किया जा रहा है, उसके अनुसार तो यह ट्रेन भोपाल से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर होते हुए दोपहर 2.00 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में दोपहर तीन बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होकर वन्दे भारत इसी मार्ग से शाम 7.30 बजे भोपाल पहुंचेगी. इसके अलावा, भोपाल से इंदौर के लिए जो संभावित समय बताया जा रहा है, उसके अनुसार इंदौर से सुबह 6.25 बजे रवाना होकर यह विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 9.00 बजे भोपाल पहुँचेगी. जानकारों का कहना है कि फिलहाल जो तय बताया जा रहा है उसके अनुसार कोच मेंटेनेंस के लिए भी इंदौर और भोपाल स्टेशन को चुना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: MP Politics: कांग्रेस पर्यवेक्षक अर्जुन मोढवाडिया ने कहा एमपी में बनेगी हमारी सरकार, कर्नाटक की तरह इस मुद्दे पर रहेगा जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget