एक्सप्लोरर

'कैबिनेट मंत्री को हर महीने जाता था दो करोड़ रुपये', सौरभ शर्मा प्रकरण में उमंग सिंघार का दावा

Saurabh Sharma Case: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया परिवहन धोटाले की डीलिंग गोविंद सिंह राजपूत पर के घर होती थी. उन्होंने 2019 से 2024 तक करोड़ों की जमीन क्रय करने का भी आरोप लगाया.

MP News: आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा प्रकरण में मध्य प्रदेश की सियासत गर्म है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार विपक्ष के निशाने पर है. अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व परिवहन मंत्री और बीजेपी नेता गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने परिवहन घोटाला मामले में चल रही जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, "आखिर क्यों सौरभ शर्मा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद भी डायरी में छिपे नाम सामने नहीं आ रहे हैं."

 उमंग सिंघार ने पूछा कि जांच में लीपापोती कर आखिर किसे बचाने की कोशिश हो रही है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन की बात करते हैं. क्या मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू नहीं होती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव सौरभ शर्मा प्रकरण में हाथ डालने से क्यों डर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन घोटाला 2019 से 2024 के बीच का. घोटाले में पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व परिवहन मंत्री पर लगाए आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि घोटाले की डीलिंग गोविंद सिंह राजपूत के घर होती थी. उन्होंने कहा कि 2019 से 2024 तक गोविंद सिंह राजपूत और परिवार के लोगों ने करोड़ों की जमीन खरीदी. उमंग सिंघार प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजिस्ट्री के कागजात लेकर पहुंचे थे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा، "मंत्री गोविन्द राजपूत, पत्नी सविता सिंह, पुत्र आकाश सिंह, पुत्र आदित्य सिंह के नाम पर सागर शहर में तिलीमाफी, बशियाभान्सा, कनेरादेव, भापेल, किर्रावदा, मारा इमलिया, पथरिया जाट, मेनपनी, जैसीनगर, झिला, नरयावली, खुरई, भिलैया और जेरई में 150 एकड़ से भी अधिक जमीन की खरीदारी का रिकार्ड दर्ज है.

उमंग सिंघार एजेंसी को सबूत देने के लिए आजाद-BJP

दिल्ली के पॉश इलाके में करोड़ों रुपये का फ़्लैट और अन्य शहरों में भी जमीन की खरीदारी की गई." उमंग सिंगार ने बिना नाम लिए एक कैबिनेट मंत्री पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मंत्री को हर महीने दो करोड़ रुपये भेजे जाते थे. समय आने पर मंत्री के नाम का खुलासा होगा. प्रदेश बीजेपी मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने कहा कि उमंग सिंगार का आरोप झूठ और बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि उमंग सिंगार पर भी गंभीर आरोप हैं. उमंग सिंघार एजेंसी को सबूत देने के लिए आजाद हैं. 

ये भी पढ़ें-'यह महापाप है', अमेरिका से आई फ्लाइट में हथकड़ी पहने भारतीयों को देख भड़कीं उमा भारती

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget