एक्सप्लोरर

MP: भोपाल में गवर्नर के काफिले के पास खड़े व्यक्ति की ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने की पिटाई, अब हुए ये एक्शन

MP News: भोपाल में गवर्नर के काफिले के पास खड़े व्यक्ति की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस कंस्टेबल को निलंबित कर दिया है.

MP Latest News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के काफिले के पास खड़े एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह घटना शनिवार को भोपाल के आनंद नगर इलाके में घटी. दरअसल, शनिवार को जब गवर्नर भोपाल से कहीं जा रहे थे. इस दौरान यह पूरी घटना घटी. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ट्रैफिक कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा को कथित तौर पर उस व्यक्ति को धक्का देकर गिराते हुए, फिर लात-घूंसे और थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया. वीडियो में साफ दिख रहा था कि एक व्यक्ति गवर्नर के काफिले के पास खड़ा था, इस दौरान कांस्टेबल ने उसे पहले पीछे खींजा, फिर दौड़ाया और बीच सड़क पर एक जोरदार थपड़ रसीद कर दिया. एक आम शख्स के साथ हुई इस घटना के वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच जारी

हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर ट्रैफिक  पुलिस के उपायुक्त संजय सिंह ने कहा कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त मिलन जैन को इस मामले की जांच सौंपी गई है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि घटना के पीछे क्या कारण थे और कांस्टेबल ने ऐसी कार्रवाई क्यों की. 

गौरतलब है कि वर्दी में ऐसी हरकत करने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी आम जनता पर पुलिस की बरबरता सामने आ चुकी है. हालांकि यह घटना पुलिस अधिकारियों के आचरण पर सवाल खड़ा करती है. पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और पेशेवरिता बनाए रखनी चाहिए, ताकि ऐसे विवादित मामलों से बचा जा सके. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और इसके परिणामस्वरूप और कार्रवाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री ने इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की, बोले- 'इससे बागेश्वर धाम को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
Indore News: इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget