एक्सप्लोरर

MP Politics: 'वो हमारे साथ भी गद्दारी कर सकता है', कांग्रेस छोड़ आए सिंधिया समर्थक मंत्री का बयान वायरल

मंत्री ने कहा कि जो पार्टी के पदों पर बैठे हैं वे पार्टी के वफादार नहीं है. ऐसे लोगों की बातों में नहीं आना है वे पार्टी के साथ गद्दारी कर सकते हैं तो वो हमारे साथ भी गद्दारी कर सकते हैं.

Bhopal News: इन दिनों केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थक मध्य प्रदेश के मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया (Mahendra Singh Sisodia) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि 'भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जो पदों पर बैठे हैं वे पार्टी के वफादार नहीं हैं'. उन्होंने कहा, 'मैं पिछला चुनाव 53 हजार वोटों से जीता था. अब 60 हजार मतों से जीत हासिल करुंगा.'

बताते चलें कि मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधान सभा चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. कभी नेता विपक्षी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सिंधिया समर्थक मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया का वायरल हो रहा है. मंत्री सिसोदिया के अनुसार उनकी ही पार्टी में एक-दो नेता उनके खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं. इसकी भनक सिसोदिया को लगते ही उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को नसीहत दे डाली. मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अपनी ही पार्टी के नेताओं को धिक्कारते हुए कार्यकर्ताओं के से कहा कि जो पार्टी के पदों पर बैठे हैं वे पार्टी के वफादार नहीं है. ऐसे लोगों की बातों में नहीं आना है वे पार्टी के साथ गद्दारी कर सकते हैं तो वो हमारे साथ भी गद्दारी कर सकते हैं.

'ईश्वर के यहां वफादारी-ईमानदारी चलती है'

बता दें कि बीते दिन मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों की बैठक और त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही मंत्री सिसोदिया पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के झंडे को नीचे नहीं गिरने देना है, उसको हिमालय की चोटी पर बिठाना है. भाजपा का यही लक्ष्य है. यही लक्ष्य हर भाजपा कार्यकर्ता का होना चाहिए. पार्टी में बैठे उन नेताओं को धिक्कारता हूं, जो पार्टी में पदों पर बैठे हैं. वे पार्टी के वफादार नहीं है. ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना है, ईश्वर के यहां वफादारी, ईमानदारी चलती है, सच चलता है. मुझे टिकट मिले या चौकसे जी को मिले या पार्टी जिसे चाहे उसे टिकट दें, उसके लिए हमें जी जान से चुनाव का काम करना है. उन्होंने कहा कि पिछली बार 53 हजार से जीता था, इस बार 60 हजार वोटों से चुनाव जीतूंगा.

ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में अब ओबीसी-सवर्णों को साधने में जुटी पार्टियां, कांग्रेस और BJP ने किए ये वादे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget