एक्सप्लोरर

हरदा ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी को जमानत मिलने से नाराजगी, सीएम से मिलना चाहता है पीड़ित परिवार

Harda Blast Case: हरदा जिले में फरवरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिकों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में मुख्य आरोपी को जमानत मिल गई.

Bhopal News: भोपाल में फरवरी में हरदा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था. इस हादसे में करीब 13 लोगों की मौत हुई थी तो कई घर क्षतिग्रस्त हुए थे. घरों के मुआवजे के लिए लोगों को हड़ताल पर भी बैठना पड़ा था. यह मामला पूरे देश में गूंजा था.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिकों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में मुख्य आरोपी को जमानत मिल गई. जिससे पीड़ित नाराज हुए और सीएम से मिलने के लिए हरदा से भोपाल तक की पदयात्रा शुरू की है. हालांकि पुलिस ने पीड़ितों की पदयात्रा को रोक दिया है. 

बता दें 6 फरवरी को हरदा जिले की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था. पीड़ितों को नौ माह बाद भी न्याय नहीं मिला है. मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर पीड़ित परिवारों के करीब 100 से अधिक लोग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाने के लिए हरदा से भोपाल के लिए निकले.

हालांकि पुलिस ने इनकी यात्रा को रोक दिया. हरदा एसपी पीड़ितों को बता रहे हैं कि हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल को अंतरिम जमानत इसलिए मिली क्योंकि उनकी किडनी खराब है, जबकि पीड़ितों का कहना है कि आरोपी राजेश अग्रवाल खुलेआम घूमकर वसूली कर रहा है.जब पीड़ितों ने कहा कि आप पता करिए कि राजेश अग्रवाल कहां है, तो उस पर हरदा एसपी कुछ नहीं कह रहे हैं. 

13 लोगों की गई थी जान

हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लॉस्ट में 13 लोगों की जान गई थी. हादसा इतना खतरनाक था कि मृतकों की पहचान तक नहीं हो रही थी. घटना के बाद से पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की थी. सबसे पहले पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मैनेजर 35 वर्षीय आशीष पिता राधाकिशन तमखाने और उसका सगा भाई 31 वर्षीय अमन पिता राधाकिशन तमखाने दोनों निवासी खेड़ीपुरा को खंडवा से हिरासत में लिया था. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें फैक्ट्री संचालक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल, मन्नी उर्फ रफीक खान आदि शामिल थे. 

16 ड्रमों में मिले थे सुतली बम

पुलिस को पटाखा फैक्ट्री के पास से मलवा हटाने के दौरान 16 ड्रमों में हजारों सुतली बम मिले थे, जिन्हें प्रशासन ने पानी में डालकर नष्ट किया था. हादसे में बेघर लोगों ने चक्काजाम कर दिया था. जबकि बाद में लोग धरने पर भी बैठे थे. इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंचे थे. अब यह मामला फिर से सुर्खियों में है. पीड़ित सीएम से मिलने के लिए भोपाल आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget