एक्सप्लोरर

MP News: भोपाल की पुरानी गलियों में घूमे कलेक्टर आशीष सिंह, पार्किंग व्यवस्था ठीक करने के लिए बनेगा ट्रैफिक सेल

Bhopal: कलेक्टर आशीष सिंह आजाद मार्केट पहुंचे और दुकानों के बाहर रोड पर सामान नहीं रखने के साथ रोड के बीच में खाली जगह पर टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

Bhopal News: भोपाल (Bhopal) में सड़क किनारे खड़ी कंडम गाड़ियों को हटाने के लिए नगर निगम कार्रवाई करेगा. यह निर्देश भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ( Ashish Singh) ने दिए है. भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी के साथ पुराने भोपाल में गलियों का भ्रमण किया. इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भोपाल की पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर एक ट्रैफिक सेल बनाया जाएगा. 

यह ट्रैफिक सेल एडीएम की अध्यक्षता में काम करेगा और हर सप्ताह पार्किंग और यातायात की समीक्षा भी करेगा. कलेक्टर कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने से पैदल निरीक्षण के लिए निकले. यहां पर उन्होंने हवा बंगला का निरीक्षण किया और यहां पर ऑटोमेशन पार्किंग बनाने की कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए. उन्होंने कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने स्थित ऑटो स्टैंड पर पिंक पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं. बाजार में आने वाली गाड़ियों को पार्किंग करने के लिए स्थान सुरक्षित किया जाएगा. 

पीर गेट पर बनेगी पिंक पार्किंग
इस दौरान उन्होंने कहा कि शीश महल और महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की जगह पर रेंडिफिकेशन कर पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाना चाहिए. उन्होंने इसके लिए कार्य योजना बनाए जाने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही उसके सामने खाली पड़ी शासकीय भूमि पर भी पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने मोती मस्जिद के रोड साइड में जगह क्लियर करने के लिए भी निर्देश दिए हैं,  जिससे कि यातायात सुचारू हो सके. कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि मोती मस्जिद से लगी पार्किंग स्थान में बाहर से आने वाले नागरिकों की गाड़ियों के लिए स्थान सुरक्षित रखा जाएगा. 

 कॉमर्शियल भवनों के नीचे पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश
कुछ लोग यहां स्थाई रूप से पार्किंग करते हैं. लोग घरों की जगह यहां अपनी गाड़ी रखते हैं. इस पर कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि सामान खरीदने आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग के लिए जगह सुरक्षित रखी जाए. इसके बाद कलेक्टर पैदल ही शफाखाना पहुंचे और निर्माणाधीन कॉमर्शियल भवनों के नीचे पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नवीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बन रहे हैं. उसमें बेसमेंट में पार्किंग के लिए जगह होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए निरंतर निरीक्षण किया जाए. उन्होंने शफाखाना में भी पार्किंग व्यवस्था के लिए कार्योजना बनाने के लिए भी नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं. 

एडीएम की अध्यक्षता में काम करेगा सेल
कलेक्टर आशीष सिंह इसके बाद आजाद मार्केट पहुंचे और दुकानों के बाहर रोड पर सामान नहीं रखने के साथ रोड के बीच में खाली जगह पर भी टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने बताया कि भोपाल में पार्किंग और यातायात को सुचारु बनाए जाने के साथ ही एडीएम की अध्यक्षता में ट्रैफिक सेल बनाया जाएगा, जिसमें एडिशनल एसपी ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम अपर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहेंगे. यह सेल प्रत्येक सप्ताह बैठक करेगा और व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए कार्य योजना भी प्रस्तुत करेगा. इसके साथ ही जिला यातायात समिति के साथ चर्चा कर निर्णय लेगा. 

कलेक्टर भोपाल ने यातायात पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि यहां पर रोड पर होने वाली पार्किंग को सख्ती से रोका जाए और चालानी कार्रवाई की जाए. उसके साथ ही रोड किनारे कंडम गाड़ियों को हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाए और यातायात को सुचारू करने के लिए जो दुकानें रोड पर आ गई हैं, उनको अंदर किया जाए. रोड पर किसी भी दुकान का सामान नहीं दिखना चाहिए.

Monsoon Rain: भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी में फंसे 4 लोगों का NDRF ने किया रेस्कयू, IMD भोपाल ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget