एक्सप्लोरर

Monsoon Rain: भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी में फंसे 4 लोगों का NDRF ने किया रेस्कयू, IMD भोपाल ने जारी किया अलर्ट

MP Rain Update: एमपी में अभी मानसूनी बारिश हो रही है. अभी तक जितनी बारिश दर्ज की गई है वो सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा है. पूर्व मध्य प्रदेश में 15 फीसदी और पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 फीसदी ज्यादा है.

Madhya Pradesh Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत पूरे देश में इस समय  मानसूनी बारिश हो रही है. यहीं नहीं इस बारिश ने कई प्रदेशों में भारी तबाही मचाई है. मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है. मध्य प्रदेश में अभी तक 12 फीसदी ज्यादा मॉनसूनी बारिश हुई है. इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 फीसदी और पश्चिम मध्य प्रदेश में नौ फीसदी ज्यादा बारिश हुई है.

नर्मदा नदी का जलस्तर  बढ़ा
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल (Bhopal) के मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मध्य प्रदेश में अभी मानसूनी वर्षा हो रही है. अभी तक जो मानसूनी वर्षा दर्ज़ की गई है वो सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा है. पूर्व मध्य प्रदेश में 15 फीसदी और पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 फीसदी ज्यादा है. आगामी 4-5 दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में मध्यम वर्षा होती रहेगी. कहीं-कहीं भारी वर्षा तो कहीं पर अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है. वहीं भारी बारिश के के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ा गया है. इतना ही नहीं इसमें भारी बारिश के चलते  भेड़ाघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी में 4 लोग फंस गए थे.

चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
हालांकि  नर्मदा नदी में फंसे चारों लोगों को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स यानि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इस मामले में सुनील कुमार, NDRF टीम लीडर, जबलपुर ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि 4 लोग नर्मदा नदी में फंसे हुए हैं. हमने मौके पर पहुंचकर देखा कि नर्मदा नदी का जलस्तर काफी ज्यादा है. हमने काफी मेहनत कर फंसे हुए चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

सुनील कुमार, एनडीआरएफ ने बताया कि रात को जब लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था तो प्रशासन ने भोपाल से एनडीआरएफ की टीम को भी जबलपुर बुला लिया. सुबह तड़के पहुंची एनडीआरफ की टीम ने हालातों का जायजा लिया और फिर रस्सी के सहारे ही लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. हालांकि इस दौरान नर्मदा का जलस्तर काफी हद तक कम हो गया था, जिसकी वजह से चट्टानों पर फंसे लोगों तक पहुंचने में कुछ आसानी जरूर हुई और अंततः चारों लोगों को एक-एक करके रस्सी के सहारे नर्मदा के तेज बहाव के बीच बाहर निकाल लिया गया. वहीं, एनडीआरएफ की टीम के अधिकारियों का कहना है कि मॉनसून की वजह से इस तरह की स्थितियां अक्सर बन जाती हैं लेकिन लोगों को ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए खतरनाक जगह पर नहीं जाना चाहिए. 

MP News: इंदौर के बीमा अस्पताल में बनेगा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget