एक्सप्लोरर

MP: भोपाल में तैयार हो रहा गंगा विलास से भी बड़ा क्रूज, तैरते रेस्टोरेंट में एक साथ बैठ सकेंगे 200 पर्यटक

भोपाल में तैयार किया जा रहा क्रूज 36.6 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा और 10 मीटर ऊंचा होगा. इस क्रूज में 20 सुइट होंगे, जिनमें 150 से 200 लोग एक साथ रुक सकेंगे. 

बीते दिनों गंगा नदी में गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) उतारा गया. इस क्रूज को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा क्रूज है. इस बीच इस क्रूज से भी बड़ा क्रूज का निर्माण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रहा है. इस क्रूज का निर्माण खानूगांव में हो रहा है. खास बात यह है कि गंगा विलास क्रूज के रेस्टोरेंट में 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन मध्य प्रदेश के भोपाल में निर्माणाधीन क्रूज में 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. अनुमान है कि इस क्रूज का निर्माण चार महीने में पूरा हो जाएगा. 

बड़ा तालाब में जल्द ही विशालकाय क्रूज

जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब में जल्द ही विशालकाय क्रूज उतारा जाएगा. इस क्रूज के निर्माण में 18 लोगों की टीम लगी हुई है. बड़े तालाब के किनारे क्रूज के फैब्रिकेशन और असेंबलिंग का काम शुरू किया गया है. क्रूज के निर्माण में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जा रहा है. क्रूज में लगने वाले हर मैटेरियल की जांच इंडियन रजिस्टर ऑफ  शिपिंग (IRS) करेगा. आईआरएस से सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है. 


MP: भोपाल में तैयार हो रहा गंगा विलास से भी बड़ा क्रूज, तैरते रेस्टोरेंट में एक साथ बैठ सकेंगे 200 पर्यटक

गंगा विलास से इसलिए है बड़ा

गौरतलब है कि बीते दिनों गंगा नदी में उतारे गए गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इसके साथ ही दावा किया जा रहा था कि यह देश का सबसे बड़ा क्रूज है. इस क्रूज के रेस्टोरेंट में 40 लोग बैठ सकेंगे, लेकिन अब मध्यप्रदेश के भोपाल में जिस क्रूज का निर्माण हो रहा है, उसकी खास बात यह है कि उसके रेस्टोरेंट में एक साथ 200 लोग बैठकर खाना खा सकेंगे. यह क्रूज 36.6 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा और 10 मीटर ऊंचा होगा. इसमें 20 सुइट होंगे, जिनमें 150 से 200 लोग एक साथ रुक सकेंगे. 

क्रूज की ये है खासियत

राजधानी भोपाल में जिस क्रूज का निर्माण हो रहा है, उसकी खास बात यह है कि क्रूज के बेसमेंट के ऊपर तीन फ्लोर होंगे. फर्स्ट फ्लोर पर बैंक्वेट हॉल, डांस स्पेस और आठ सुइट होंगे. सेकंड फ्लोर पर 12 सुइट होंगे. क्रूज का ऑपरेटिंग केबिन थर्ड फ्लोर पर रहेगा, जिसमें 12 लोग रह सकेंगे. क्रूज का स्ट्रक्चर माइल्ड स्टील का होगा. बीच में 8 मिमी और बॉडी में 6 मिमी मोटी एमएस प्लेट लगी रहेगी. इसका सेंटर ऐसे डिजाइन किया जा रहा है, जिससे पानी की लहरों के बीच क्रूज में बैठे लोगों को झटके न लगें. बता दें कि जैसे ही इस क्रूज की जानकारी राजधानी वासियों को लगी, लोग इस क्रूज की सवारी करने को काफी उत्सुक दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः MP News: शिवराज सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, MP में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के 95% पद खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget