एक्सप्लोरर

भिंड सड़क हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने का किया ऐलान 

Bhind Road Accident Today: भिंड पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है. दुर्घटना तेज रफ्तार डंपर द्वारा बाइक एवं मैक्स पिकअप में टक्कर मारने से हुई.

Bhind Road Accident News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार (18 फरवरी) की सुबह डंपर ट्रक ने बाइक एवं मैक्स पिकअप को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 3 महिलाओं समेत 5 शख्स की  मौत होने की सूचना है. 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

यह घटना सुबह करीब 5 बजे जवाहरपुरा गांव के पास की है. घटना के समय लोगों का एक समूह एक विवाह समारोह से लौट रहा था.

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड जिले के जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन को दुखद बताया है. उन्होंने एक्स पर कहा, "मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ है. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है." 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और आंशिक रूप से घायलों को 50-50 हजार की राशि देने की घोषणा की है. 

उन्होंने एक्स पर आगे लिखा, "बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें. ॐ शांति."

3 शख्स ने मौके पर दम तोड़ दिया

भिंड पुलिस अधीक्षक असित यादव के मुताबिक एमपी के भिंड में सड़क दुर्घटना के बाद नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों रोड पर जाम लगा दिया है. मौके पर काफी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग वैन में बैठे थे और अन्य सड़क पर खड़े थे. तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उन्हें और उनके वाहन को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया.

भिंड पुलिस के मुताबिक भावनी पुरा निवासी गिरीश बंसल अपनी बहिन के घर जवाहरपुरा में अपने परिवार एवं रिस्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने के बाद वापिस घर जा रहे थे. उसी समय यह घटना हुई. सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिकर्मी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का मुखिया भिंड कलेक्ट्रेट में कर्मचारी था.

नर्मदापुरम में युवक की मौत
 
एमपी के नर्मदापुरम के कोटालाखेडी के पास भी एक और सड़क हादसे की सूचना है. यह घटना कार में अचानक आग लगने की वजह हुई. कार में सवार तीन युवकों में से एक युवक जिंदा जल गया. दो युवकों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. दोनों को सिवनी मालवा अस्पताल में भर्ती इलाज के लिए भर्ती कराया गया. 

दरअसल, यह दुर्घटना भोपाल से सिवनी-मालवा लौट रही कार टवेरा वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने की वजह से हुई. पुलिस ने मौके पर पुलिस ने आग बुझाई और मृतक अवतार सिंह के शव को वाहन से बाहर निकाला. 

Bhind News: भिंड में टोल प्लाजा पर फायरिंग, लूट के इरादे से नहीं आए थे बदमाश, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget