एक्सप्लोरर

MP News: अवैध हथियारों का जखीरा देख पुलिस भी रह गई सन्न, इस जिले में शुरू हुआ बड़ा अभियान

Bhind News: शुक्रवार और शनिवार को हुई शहर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद खुलासा करने के लिए भिंड पुलिस के आला अफसरों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी गई.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक हथियार चंबल के भिड़-मुरेना में हैं. भिड़ में वैध लाइसेंसी हथियारों की संख्या 24 हजार के करीब है तो वहीं अवैध हथियारों की तादाद इससे कई गुना अधिक है. भिंड (Bhind) जिला लंबे समय से अवैध हथियारों (Illegal weapons) का गढ़ रहा है. जहां छोटी छोटी बातों में जहां अपराधी अवैध हथियारों से हमला कर देते हैं उसी भिंड (Bhind Police) में हाल ही में नवागत डीआईजी की फटकार के बाद पुलिस की कुंभकर्णी नींद टूटी नजर आ रही है. बीते चार दिनों में अवैध हथियारों के लिए सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर करीब दो दर्जन आरोपियों से पुलिस ने तीन दर्जन के करीब अवैध हथियार और 30 जिंदा राउंड बरामद किए. इसकी जानकारी भी प्रतिदिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया को दी जा रही है. वहीं शनिवार को भी शहर कोतवाली पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है.

शुक्रवार और शनिवार को हुई शहर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद खुलासा करने के लिए भिंड पुलिस के आला अफसरों द्वारा बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया कि मुखबिर की सूचना थी कि शहर के एमजेएस कॉलेज मैदान में एक तस्कर बाइक पर हथियारों की खेप के साथ मौजूद है और उन्हें खपाने के उद्देश्य से आया है. जानकारी के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

हथियारों का जखीरा बरामद
भिंड के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, आरोपी के पास से शहर कोतवाली पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. उसके पास से 32 बोर की 9 पिस्टल, 8 मैगजीन और चार जिंदा राउंड मिले, जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया. वहीं आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है. साथ ही उससे इन हथियारों की खरीदी और सप्लाई के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

अचानक पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के लिए की जा रही कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, क्योंकि जिस नाटकीय ढंग से पुलिस को चेकिंग में अवैध हथियार मिल रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की जिले में हर अपराधी अवैध हथियार लेकर घूमने निकल रहा है. 

पुलिस कार्रवाई से उठ रहे सवाल-

1- बीते चार दिनों की कार्रवाइयों में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सभी हथियार वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े, क्या सभी आरोपी अवैध हथियार लेकर घूमने निकल पड़े हैं?
2- लगातार अखबार और समाचारों में हो रही कार्रवाइयों की जानकारी प्रेषित हो रही है, बावजूद इसके अवैध हथियार रखने वाले बेफिक्री से हथियारों के साथ सफर कर रहे हैं? 
3- चार दिन में 25 आरोपियों से अवैध हथियार (अधिया, कट्टे, पिस्टल) बरामद किए गए. एक्का दुक्का को छोड़ कर सभी आरोपियों के पास से हथियार के साथ सिर्फ एक-एक ही जिन्दा राउंड मिला, क्या कोई अपराधी वारदात में एक राउंड फायर कर हथियार को रीलोड करने वापस अड्डे पर जाएगा या हथियार फेंककर फरार हो जाएगा.
4- इस तरह की कार्रवाइयां बीते दो साल में क्यों नहीं की गईं. क्या पुलिस किसी आला अधिकारी की फटकार का इंतजार कर रही थी.
5- भिंड आये स्पेशल डीजी सीआईडी और नवागत डीआईजी ने रेत के अवैध कारोबार को कुचलने के सख्त निर्देश दिए थे, फिर इसे छोड़कर पुलिस दूसरी दिशा में कार्रवाई पर क्यों जुटी हुई है.

Vande Bharat Express: स्वदेशी रूप से तैयार की गई है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, PM मोदी ने किया आरामदायक यात्रा का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget